अम्बेडकर नगर। भाजपा सांसद व फिल्म अभिनेता मनोज तिवारी ने सोमवार को अंबेडकर नगर जनपद के अकबरपुर में रोड शो व जनसभाएं कर भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद के जीत के लिए समर्थन मांगा।। सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि जीवन में ऊंचाई प्रदान करने के बावजूद आप किसी भी प्रांत या देश में जाएं तो भोजपुरी जरूर बोलें। क्योंकि भोजपुरी भाषा में जो मिठास है, वह कहीं नहीं मिलेगी। भोजपुरी अपनी माटी की बोली है।मनोज तिवारी ने अंबेडकरनगर जिले में विधानसभा अकबरपुर क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में जोश भरते रहे। सड़क के किनारे खड़े लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।
इस दौरान सांसद तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार पुनः बनने जा रही है। मनोज तिवारी ने रोड शो के दौरान कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा धर्मराज निषाद को अकबरपुर विधानसभा से भाजपा का प्रत्याशी बनाया है। मनोज तिवारी ने कहा कि राष्ट्र हित में मतदान करें। आतंकवाद, गुंडागर्दी प्रदेश से खत्म कर विकास के लिए भाजपा की सरकार सबसे आगे है। राम मंदिर अब बनने लगा है। तिवारी ने कहा कि पहली बार किसी सरकार ने प्रदेश में उज्जवला योजना, किसान सम्मान निधि, बेरोजगारों को स्वरोजगार सहित अनेक योजनाए भाजपा सरकार द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में विकास हुआ है। पूर्वांचल और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे आदि से प्रदेश में विकास को रफ्तार मिली है। पिछले 5 वर्षों में अर्थव्यवस्था में भी अभूतपूर्व प्रगति हुई है। आज भारत में यूपी की अर्थव्यवस्था दूसरे पायदान पर है। भगवा रंग चढ़ने लगा है। अब विरोधियों का रंग गिरने लगा हैं।
सांसद मनोज तिवारी के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम रोड शो में चल रहा था। सड़क की किनारे घरों से काफिले पर महिलाओं और पुरुषों द्वारा पूरे रोड शो में पुष्प वर्षा के साथ साथ योगी मोदी के नारे कार्यकर्ता लगा रहे थे। रोड शो में सड़कों पर उमड़ी भीड़ कार्यकर्ताओं को उत्साहित कर रही थी। सांसद मनोज तिवारी रोड शो के दौरान लोगों से हाथ जोड़कर भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद को विजई बनाने की अपील जनता से करते हुए आगे बढ़ रहे थे। मनोज तिवारी का रोड शो कार्यकर्ताओं में उत्साह और रक्त संचार भर गया।
सांसद मनोज तिवारी के रोड शो में प्रमुख रूप से विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी,भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञान सागर सिंह,जिला उपाध्यक्ष विमलेंद्र प्रताप सिंह,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,भाजपा नेता मनोज गुप्त गुड्डू,अध्यक्ष सरिता गुप्ता, नंद कुमार तिवारी उर्फ राना जिला मंत्री विनय पांडेय,राजेश सिंह बबलू,बजरंगी पाठक,मनीष मिश्र, गौरव श्रीवास्तव भरत शुक्ल,अशोक चौधरी,ज्ञान कुमार मोदनवाल,सुधांशु त्रिपाठी, हिमांशु गुप्ता,नवनीत मद्धेशिया,अमित सिंह,सुनील दुबे,अभिषेक सिंह यादव,अरविन्द सिंह डिंपू,युवा मोर्चा जिला महामंत्री अतुल मिश्र,सत्यम ओझा,सत्यम त्रिपाठी,रमेश मौर्य,कमलेश मौर्य, गगन मिश्र अविनाश सोनकर शक्ति प्रसाद मिश्रा आदि शामिल रहे।

Tags
उत्तर प्रदेश