(जितेन्द्र पाठक) संतकबीरनगर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिला इकाई संतकबीरनगर द्वारा भारतीय जनता पार्टी के 313 विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद के प्रत्याशी अंकुर राज तिवारी के समर्थन में व्यापारियों साथियों की बैठक कर सभी को शत्- प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जैन, जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार अग्रहरि ने कहा कि भाजपा के पिछले 5 साल के कार्यकाल में व्यापारियों में जहां सुरक्षा की भावना का विकास हुआ है, वही भयमुक्त, अपराध मुक्त, माफिया मुक्त उत्तर प्रदेश बनाने की दिशा में सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर सार्थक प्रयास किए गए हैं। वन डिस्टिक वन प्रोडक्ट के माध्यम से सभी जनपद के विशेष उत्पादों को विकसित करने हेतु योजनाबद्ध तरीके से सरकार द्वारा पहल कर उद्योग तथा व्यापार को बढ़ावा दिया गया है। इसके साथ ही स्थानीय समस्याओं - खलीलाबाद शहर में रेलवे अंडर पास, रोडवेज की स्थापना तथा शहर खलीलाबाद के मास्टर प्लान को रिवाइज करने, जल निकासी की समुचित व्यवस्था, जनपद में कांन्दु, कसौधन जाति का प्रमाण पत्र न बनने की तरफ ध्यान आकृष्ट कराया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए अंकुर राज तिवारी ने कहा कि व्यापारियों द्वारा जो भी समस्याएं बताई गई हैं अवसर मिलने पर प्राथमिकता के आधार पर इन सब विषयों पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों से अपने को जोड़ते हुए कहा कि खलीलाबाद विधानसभा का विकास उनकी प्राथमिकता है। जिसके लिए पूरी पारदर्शिता से कार्य किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सबका साथ सबका विकास की भावना से समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति के उत्थान के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। गरीबों के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई गई हैं। देश में उत्तर प्रदेश का सम्मान बढ़ा है।
बैठक को जिला महामंत्री दिनेश चड्डा, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राजपूत, देवेंद्र मिश्रा भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष सतविंदर सिंह, घनश्याम दास गुप्ता, मनोज पांडेय सहित अनेक लोगों ने संबोधित किया।
बैठक में प्रमुख रूप से अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री पवन जायसवाल, जिला महामंत्री विनीत चड्ढा,जिला कोषाध्यक्ष हरिलाल गुप्ता, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सुधीर जैन, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, जिला मंत्री अनूप जैन, नगर महामंत्री विकास गुप्ता, मोटरसाइकिल एवं ऑटो पार्ट्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष विजय पाल सिंह, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिलेंद्र सिंह, सुबोध चौरसिया, बुक्स एंड स्टेशनरी गुड्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश जायसवाल, मिनी मार्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सचिवेश श्रीवास्तव, शोभित श्रीवास्तव राजीव चौरसिया, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री आकाश जायसवाल, जिला अध्यक्ष अनूप वर्मा, जिला महामंत्री शिव कुमार यादव, दुर्गा गुप्ता, अमित गुप्ता, संतोष वर्मा, फुटवियर एसोसिएशन के रविंदर, पेट्रोल पंप एसोसिएशन से शेखर सिंह, मगहर नगर महामंत्री सुजीत गुप्ता, रेलवे अंडरपास संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष महेश जयसवाल, श्याम नारायण तिवारी, विनोद सिंह, रमेश रूगंटा, सत्यानंद अग्रहरि सहित सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।

Tags
बस्ती /बस्ती मण्डल