(जितेन्द्र पाठक) सन्त कबीर नगर। विधानसभा चुनाव मे जनपद के तीनो विधानसभा की सीटो को बचाने के लिए भाजपा के शीर्ष नेताओं द्वारा पूरी ताकत झोंक दी गई है। चाहे वह विधानसभा क्षेत्र धनघटा हो चाहे विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद हो प्रत्याशियो का जनाधार बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। वही विधानसभा क्षेत्र मेहदावल की सीट पर निषाद पार्टी के गठबंधन से चुनाव लड़ रहे अनिल त्रिपाठी को चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।
इसी क्रम मे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डां दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह द्वारा खलीलाबाद जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण मे जन सभा को सम्बोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनायी गयी। इसके पहले डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला सहित तमाम वक्ताओं द्वारा प्रत्याशी अंकुर राज तिवारी के लिए जन समर्थन मांगा गया। इस दौरान पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्रा, अष्टभुजा शुक्ला, पूर्व जिला अध्यक्ष समेत जिला अध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव तथा भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष मगहर, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, युवा भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Tags
बस्ती /बस्ती मण्डल