गोंड समाज तन-मन धन से भाजपा के साथ- डॉ संजय गौड़
(जितेन्द्र पाठक) संतकबीरनगर। चुनाव की घोषणा होते ही जहां राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है। वहीं प्रत्याशियों ने क्षेत्र में जनसम्पर्क अभियान शुरू कर दिया है। 313 खलीलाबाद विधान सभा भाजपा प्र्रत्याशी अंकुर राज तिवारी ने क्षेत्र में अपना सम्पर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में अंकुर राज तिवारी ने भाजपा अनु.ज.जा. मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय गोंड के साथ खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र व धनघटा विधानसभा क्षेत्र मे जनसभा को संबोधित किया और कहा कि आगे आने वाले समय में आप लोग भाजपा अपना समर्थन दें तो क्षेत्र में विकास के कार्य को गति मिलेगी। कहा कि गोंड समाज तन-मन-धन से भाजपा के साथ है। इस दौरान डॉ. कन्हैया गोंड, जिला अध्यक्ष, अनु.ज.जा. मोर्चा, संत कबीर नगर, एवं अन्य सम्मानित पदाधिकारी मौजूद रहे।
Tags
बस्ती /बस्ती मण्डल