जन सेवा केन्द्रों को वेबकास्टिंग करने सम्बंधी प्रशिक्षण 28 को

सभी जन सेवा केन्द्रों को प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने के निर्देश
संत कबीर नगर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया है कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु बूथों पर वेबकास्टिंग कराया जाना है, जिसमें जन सेवा केन्द्रों की सेवा ली जानी है। उन्होंने बताया कि वेबकास्टिंग हेतु सभी जन सेवा केन्द्रों की डयूटी लगाई गयी है। जन सेवा केन्द्रों को वेबकास्टिंग करने सम्बंधी प्रशिक्षण दिनांक 28 फरवरी 2022 को विकास भवन सभागार में दी जाएगी, 312-विधानसभा मेंहदावल निर्वाचन क्षेत्र से सम्बंधित जन सेवा केन्द्रों का प्रशिक्षण प्रथम पाली में पूर्वान्ह 10 से 12 बजे तक, 313-विधानसभा खलीलाबाद निर्वाचन क्षेत्र से सम्बंधित जन सेवा केन्द्रों का प्रशिक्षण द्वितीय पाली में अपरान्ह 12ः30 बजे 2ः30 बजे तक एवं 314-विधानसभा धनघटा (अ0जा0) निर्वाचन क्षेत्र से सम्बंधित जन सेवा केन्द्रों का प्रशिक्षण तृतीय पाली में अपरान्ह 03 बजे से 05 बजे तक कराया जाना सुनिश्चित किया गया है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपरोक्त कार्यक्रम के अनुसार सभी जन सेवा केन्द्रों को प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने के निर्देश दिये है। उन्होंने बताया कि वेबकास्टिंग/प्रशिक्षण/ड्यूटी करने में लापरवाही पाये जाने पर सम्बंधित जन सेवा केन्द्र की आई0डी0 को लॉक करते हुए उनके विरूद्ध कठोरात्मक कार्यवाही करते हुए भविष्य में जन सेवा केन्द्र चलाने की अनुमति नही दी जाएगी।
और नया पुराने