स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में 2 मिनट का मौन धारण किया गया

अंबेडकर नगर। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन, अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार कनौजिया तथा कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी की उपस्थिति में दिनांक 30 जनवरी 2022 को पूर्वाहन 11:00 बजे 2 मिनट का मौन धारण किया गया। इस दौरान मौके पर अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार कनौजिया, सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर महेश चंद्र द्विवेदी, नाजिर कलेक्ट्रेट साधु राम दुबे तथा कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी तथा  कर्मचारी उपस्थित रहे।

और नया पुराने