(जितेन्द्र पाठक) संतकबीरनगर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति यू यू ललित और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति एम एन भंडारी के निर्देशानुसार दिनाँक 02/10/2021 से 14/11/2021 के मध्य मनाये जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को शासन द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक घर घर जाकर जानकारी देने हेतु निर्देशित किया गया है। इस कार्य में प्रशासनिक अधिकारियों,गैर सरकारी संगठनों, छात्रों, परा विधिक स्वयं सेवकों, अधिवक्ताओं, आशा बहुओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों, लेखपालों, ग्राम प्रधानों, ग्राम सेवकों की टीम गठित कर प्रचार प्रसार किया जा रहा है। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण का स्पष्ट निर्देश है कि जिले के एक-एक व्यक्ति को आजादी के अमृत महोत्सव के बारे में जानकारी प्रदान की जाए। प्रशासन के प्रत्येक विभाग को इस अभियान में सहयोग करने हेतु राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आदेशित किया गया है। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव हरिकेश कुमार द्वारा दी गयी।
Tags
बस्ती /बस्ती मण्डल