(जितेन्द्र पाठक) संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी के जननायक लोहिया के परिनिर्वाण दिवस पर आज समाजवादी पार्टी कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया कहां पर जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव जिला अध्यक्ष गौहर अली खान और सपा के वरिष्ठ नेता केडी यादव के साथ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाते हुए लोहिया को याद किया। वही समाजवादी पार्टी की महिला महासभा के प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा का जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव के साथ समाजवादी पार्टी के नेताओं ने फूल गुलदस्ता भेंट करते हुए जोरदार स्वागत किया।संत कबीर नगर जिले के समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आज सपा के जननायक लोहिया के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने समाजवादी पार्टी के नेताओं के साथ पुष्प अर्पित करते हुए लोहिया जी को याद किया। इस दौरान महिला सम्मेलन को संबोधित करने पहुंची सपा की महिला महासभा की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा का बलिराम यादव ने पुष्प भेंट करते स्वागत किया।
Tags
बस्ती /बस्ती मण्डल