भाजपा जिलामहामंत्री बाबा राम शब्द यादव ने दिखाया तिरंगा यात्रा को हरी झंडी

अंबेडकर नगर। भारतीय जनता युवा मोर्चा अंबेडकर नगर द्वारा भारत की आजादी के 75वें वर्ष पर अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में विशाल तिरंगा शोभायात्रा जनपद अंबेडकर नगर के शहजादपुर में स्थित गाँधी चौक से तहसील तिराहा अकबरपुर होते हुए पटेल नगर तिराहा (पटेल चौक) तक लगभग 111 मीटर  लंबी विशाल तिरंगा शोभा यात्रा का कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो के जिलाध्यक्ष आकाश वर्मा.  मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष भाजपा मिथिलेश त्रिपाठी,कार्यक्रम के संयोजक प्रतीक उपाध्याय, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक सिंह यादव।  गाँधी चौक से पटेल नगर तिराहा तक की शोभायात्रा  की हरी झंडी जिलामहामंत्री भाजपा बाबा राम शब्द यादव द्वारा समय लगभग 12:00 बजे दिखाया गया कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता रमाशंकर सिंह ,भाजयुमो जिला महामंत्री अतुल मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष राहुल वर्मा, जिला मंत्री राजीव वर्मा एवं भाजयुमो के जिला पदाधिकारीगण सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता बंधु कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए  उपस्थित रहें।

और नया पुराने