भगवती विशाल जागरण में निकली मनमोहक झाकियां, कलाकारों के देवी गीतों पर झूम उठे भक्तजन

 -चुरेब चौराहे के शिव मंदिर पर बने दुर्गा पांडाल में हुआ जागरण का आयोजन
-
माँ दुर्गा सभी का कल्याण करने वाली हैं- अंकुर राज तिवारी
चुरेब/संतकबीरनगर। नवरात्रि के पावन पर्व पर देश के विभिन्न हिस्सों में दशहरे का त्यौहार बड़े ही धूम धाम से मनाया जा रहा है। इस क्रम में चुरेब के आस पास जगह-जगह मां दुर्गा के पंडालों में भगवती जागरण का आयोजन हो रहा है। इसी क्रम में विकासखण्ड खलीलाबाद के चुरेब चौराहे पर बने दुर्गा पंडाल में मंगलवार की रात भगवती विशाल जागरण का आयोजन हुआ। यह आयोजन चुरेब के युवा टीम महाकाल सेवा समिति के सौजन्य किया गया। जिसमे कानपुर,गोरखपुर, बस्ती व खलीलाबाद के कलाकारों ने जागरण में अपनी प्रस्तुति दी। समिति के सदस्यों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित और कलाकारों को चंदन लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। रागिनी उपाध्याय ने भजन गायिका कंचनलता को चुनरी ओढाकर सम्मान किया।
इसके साथ ही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खलीलाबाद विधानसभा के भावी विधायक अंकुरराज तिवारी का समिति के सभी पदाधिकारी ने फूल माला पहनाकर सम्मान किया गया। श्री तिवारी ने भक्तो को संबोधित करते हुए कहा कि माँ दुर्गा सभी का कल्याण करने वाली हैं। माँ ने हमेशा अपने भक्तों की रक्षा की है। उन्होंने जन कल्याण के लिये माँ भगवती से प्रार्थना की। मैं समिति के लोगो को शुभकामनाएं देता हूं। इस वर्ष की भांति हर वर्ष ऐसे ही कार्यक्रम होता रहे। गणेश वंदना व सरस्वती वंदना के साथ माँ भगवती विशाल जागरण का शुभारम्भ हुआ। भगवती विशाल जागरण में स्थानीय कलाकारों ने भी मां दुर्गा के चुनिंदा भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम में आये प्रसिद्ध भजन गायक राजेश पांडेय के देवी गीत से सभी श्रोता झूम उठे। भजन गायिका कंचनलता की दमदार प्रस्तुति ने लोगों खड़े होकर नाचने पर मजबूर कर दिया।
साथ मे भजन गायक दिलीप दुबे व वरिष्ठ पत्रकार गोरखनाथ मिश्रा ने मां दुर्गा भोलेनाथ व राम जी के दमदार प्रस्तुत गीत पेश किए साथ मे जिसमे हनुमान गढ़ी अयोध्या से चलकर आये अंकितदास जी महाराज के गीतों से सभी लोगो ने  मन मोह लिया सदानन्द तिवारी की मैया ओढे चुनरी प्रस्तुति ने खूब वाहवाही लूटी। जिनमे बिभिन्न प्रकार को मनमोहक झांकी निकली गई।कार्यक्रम के मंच संचालक विकास उपाध्याय ने कहा की माँ ममता मयी है। माँ वस्तु नही भाव की भूखी है। माँ की पूजा सदैव भाव से करनी चाहिये।
 इस अवसर पर समिति के वित्तीय सलाहकार अविनाश चौधरी समाजसेवी शिवम शुक्ला आकाश त्रिपाठी, प्रदीप अग्रहरी मनोज गुप्ता, रोहित गुप्ता,आशीष त्रिपाठी,अरशद अहमद, बृजनंदन गुप्ता, शिवम गुप्ता, रजनीश राय, रौनक जायसवाल अभिषेक चौधरी, डब्लू मिश्रा,अंचल गुप्ता,दिलीप उपाध्याय सहित तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।

और नया पुराने