छात्राओं को कन्या भ्रूण हत्या एवं दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों के साथ साथ बाल विवाह, कन्या विद्याधन योजना, कन्या सुमंगला योजना, तथा छात्राओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में दी गयी जानकारी
(जितेन्द्र पाठक ) संतकबीरनगर उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं लक्ष्मीकान्त शुक्ला मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संत कबीर नगर के निर्देशानुसार "आज़ादी के अमृत महोत्सव" की निरंतरता में हरिकेश कुमार सचिव/न्यायिक अधिकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संत कबीर नगर द्वारा राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में कन्या भ्रूण हत्या एवं दहेज प्रथा के कानूनों के संबंध में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्राधिकरण के सचिव हरिकेश कुमार द्वारा की गई। कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार द्वारा कन्या भ्रूण हत्या एवं दहेज प्रथा के बारे में जानकारी दी गयी। शिक्षक अल्का द्वारा भी छात्राओं को उक्त विषय के बारे में बताया गया। सचिव हरिकेश कुमार द्वारा छात्राओं को कन्या भ्रूण हत्या एवं दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों के साथ साथ बाल विवाह, कन्या विद्याधन योजना, कन्या सुमंगला योजना, तथा छात्राओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी।
छात्राओं द्वारा विभिन्न विषयों पर अपनी जिज्ञासा प्रश्नों के रूप में प्रस्तुत की गई, जिसका निराकरण उनको उचित जानकारी प्राप्त कराकर की गयी। सभी छात्राओं को भविष्य में कन्या भ्रूण हत्या एवं दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों के विरुद्ध आवाज़ उठाने का संकल्प लिया गया तथा अच्छी शिक्षा ग्रहण करके अपने परिवार व समाज का नाम रोशन करने का भी वचन दिलाया गया।

Tags
बस्ती /बस्ती मण्डल