जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उन्हें पुष्प अर्पित कर किया नमन

(जितेन्द्र पाठक) संत कबीर नगर।  खलीलाबाद में समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में पहुंचे समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पार्टी कार्यालय पहुंच उन्हें नमन कर पुष्पांजलि अर्पित की।
बलिराम यादव ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश की समस्त जीवन यात्रा संघर्ष तथा साधना से भरपूर रही। उसमें अनेक पड़ाव आए, उन्होंने भारतीय राजनीति को ही नहीं बल्कि आम जनजीवन को एक नई दिशा दी, नए मानक गढ़े। जैसे - भौतिकवाद से अध्यात्म, राजनीति से सामाजिक कार्य तथा जबरन सामाजिक सुधार से व्यक्तिगत दिमागों में परिवर्तन। वे विदेशी सत्ता से देशी सत्ता, देशी सत्ता से व्यवस्था, व्यवस्था से व्यक्ति में परिवर्तन और व्यक्ति में परिवर्तन से नैतिकता के पक्षधर थे। वे समूचे भारत में ग्राम स्वराज्य का सपना देखते थे और उसे आकार देने के लिए अथक प्रयत्न भी किए। कार्यक्रम में मौजूद रहे समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गौहर अली खान, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह सिसोदिया, मनोज राय, रामसुरेश चौरसिया, अजीम खान, महिला जिलाध्यक्ष शकुंतला यादव, आलोक यादव, रमेश यादव, राजमन यादव,
रामदरश यादव सहित तमाम सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
और नया पुराने