(जितेन्द्र पाठक) संतकबीरनगर। न्यायमूर्ति यू0यू0 ललित के न्यायाधीश माननीय सर्वोच्च न्यायालय तथा कार्यपालक अध्यक्ष राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण तथा विधि एवं न्याय मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार सम्पूर्ण भारतवर्ष में 2 अक्टूबर से 14 नवम्बर तक मनाये जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के अनुसरण में विधिक सेवा गतिविधियों को जन-जन तक पहुॅचाने का लक्ष्य रखा गया है। जैसे कस्बों, विद्यालयों, अस्पतालों, बाजारों, धार्मिक स्थलों, वैक्सिनेशन केन्द्रो, बस अड्डों, रेलवे स्टेशन और अन्य स्थन जहॉ जनता का जमाव होता है। वहॉ विधिक सेवा गतिविधियों व सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इस कार्य में पराविधिक स्वयं सेवक, पैनल अधिवक्तागण एवं एन0सी0सी0 कैडेट्स, स्काउट गाइड के छात्र, विधि छात्र, स्कूल कालेज तथा अन्य समाज सेवी, संस्थाओं, आंगनबाड़ी, कार्यकत्रियों, आशा बहुओं, लेखपालों, समाजिक कार्यकर्ताओं, जो सेवा हेतु समर्पित हों का सहयोग लिया जाएगा। ऐसेा सामाजिक कार्यकर्ता जो सहयेाग करना चाहता है तो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से सम्पर्क कर सकता है। सराहनीय कार्य करने वाले स्वयं सेवकों, समाजिक कार्यकर्ताओं, छात्र/छात्राओं आदि को सम्मानित किया जाएगा और प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। दिनांक 02.10.2021 को प्रातः 11 बजे महामहिम राष्ट्रपति द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन किया जाएगा जिसका सजीव प्रसारण होगा जिसे यूट्यूब लिंक https://www.youtube.com/watch?v=UQR9IJZQVWY पर देखा जा सकता है। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश लक्ष्मीकान्त शुक्ला के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/न्यायिक अधिकारी हरिकेश कुमार द्वारा दी गयी।
Tags
बस्ती /बस्ती मण्डल