मेष - आज मनोकामनाएं पूर्ण होगी। घरेलू स्तर पर भी मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और निकट की यात्रा भी हो सकती है। रात्रि का कुछ समय परिवार के साथ बिताएंगे तो आपको अच्छा लगेगा।दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।
वृष - आज के दिन व्यावसायिक स्थान पर परिवर्तन आपके लिए अच्छा सिद्ध होगा। व्यापार में निकटवर्ती सहयोगी के प्रति सच्ची निष्ठा और सुमधुर वाणी रखने से आप लोगों का दिल जीत सकते हैं और आपके अनुसार ही आपको फल प्राप्त होंगे।
मिथुन - आज परिवार के सभी लोग आपके साथ रहेंगे और आपका सम्मान करेंगे। नौकरी या कार्य व्यवसाय के क्षेत्र में चुप रहना ही आज लाभकारक रहेगा। बहस व टकराव से बचें और मन लगाकर अपना काम करें तो आपके हर काम समय से पूरे होते जाएंगे।
कर्क - आज संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार प्राप्त होगा और परिवार में आमोद -प्रमोद का वातावरण रहेगा। बहुत समय से रूके हुए किसी कार्य को बनाने की चेष्टा करेंगे जो आज लाभ होगा। मित्रों के आगमन से शाम का वक्त सुख से कटेगा।
सिंह - आज धन, कर्म और कीर्ति की वृद्धि होगी। शत्रु चिन्ता का दमन होगा और प्रबल से प्रबल विरोधियों के होने पर भी अन्त में विजय प्राप्त होगी। सफलता की प्राप्ति से मन में हर्ष होगा और उत्साह में वृद्धि होगी। आज के दिन आपके दांपत्य सुख में भी वृद्धि होगी।
कन्या - आज के दिन आप कुछ पुराने रुके कार्यों को निपटाने की कोशिश करेंगे, तो आपका दिन विशेष भागदौड़ और चिंता में बीतेगा। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। अतिथि और मेहमान भी कुछ दिन आपके यहां ठहर सकते हैं और आपका व्यय बढ़ सकता है।
तुला - आज ग्रहों की कृपा से आपके सौन्दर्य में वृद्धि होगी। किसी निकट मित्र की सलाह व सहयोग से आप अपने बिगड़े काम ठीक कर सकते हैं। समय का लाभ उठाएं। आज नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में भी आपको सफलता मिल सकती है।
वृश्चिक - आज का दिन आपके कामकाज को सुधारने में विशेष योगदान देता हुआ साबित हो रहा है। किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके लिए आगे चलकर उपयोगी सिद्ध होगी। आज से आपके मौज बहार के दिन शुरू होने वाले हैं।नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है।
धनु - आज आपके कई रुके कार्य चल पड़ सकते हैं। धन की प्राप्ति से आपके कोष में वृद्धि होगी और आप अपने बलबूते पर ही समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करेंगे। ऐसा करने से आपको स्थाई सफलता मिल जाएगी। मित्रों की ओर से हरसंभव मदद प्राप्त होने के संकेत हैं।
मकर - आज मन में प्रसन्नता के साथ सुख का भी एहसास होगा। व्यापार व्यवसाय की तरफ ध्यान देना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आज दोपहर तक आप अपना बिखरा हुआ कारोबार सही तरीके से समेट लें। काम में हिसाब रखना सबसे जरूरी है।
कुंभ - आज जीवनसाथी से आज कुछ प्यार भरी बातें करेंगे, जिससे आपका रिश्ता और मजबूत हो जाएगा। आपके भाई की सलाह बिजनेस के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। विद्यार्थियों को अपने ज्ञान की वृद्धि के लिए आज गुरुजनों से सलाह लेनी पड़ेगी।
मीन - आज आपका भौतिक व सांसारिक दृष्टिकोण कुछ बातों से बदल सकता है, जिससे लोगों को परेशानी भी हो सकती है, लेकिन आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है। आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी, लेकिन आर्थिक स्थिति की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।
Tags
धर्म अध्यात्म