बस्ती। किसान कल्याण मिशन के अन्तर्गत जनपद में कृषि विवधीकरण,
जैविक खेती, मूल्य संवर्धन एवं पराली प्रबन्धन हेतु दो दिवसीय किसान
पाठशाला का आयोजन किया जायेगा। उक्त जानकारी उप निदेशक, कृषि राम बचन राम
ने दी है। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय आयोजन में दो माड्यूल वर्तमान फसल
सत्र में आयोजित किया जा रहा है। 14 सितम्बर 2021 को प्रथम माड्यूल के तहत
अपरान्ह 02.30 बजे से 05.30 बजे तक जनपद स्तर पर एन.आई.सी. एवं चिन्हित
ग्राम पंचायतों में किसान पाठशाला का आयोजन किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम
में राज्य स्तर से कृषि मंत्री की अध्यक्षता में अपर मुख्य सचिव कृषि
की उपस्थिति में एन.आई.सी. केन्द्रों पर जनपद से प्रतिभागिता एवं न्याय
पंचायत स्तर से लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से प्रतिभागिता भी की जायेगी। 15
सितम्बर 2021 को अपरान्ह 02.30 बजे से 05.30 बजे तक चिन्हित ग्राम पंचायत
स्तर पर जन प्रतिनिधियों की अध्यक्षता में किसान पाठशाला का आयोजन किया
जायेगा।
पाठशाला के द्वितीय माड्यूल में 20 सितम्बर और 21 सितम्बर
2021 को अपरान्ह 02.30 बजे से 05.30 बजे तक चिन्हित ग्राम पंचायत स्तर पर
जनप्रतिनिधियों की अध्यक्षता में पाठशाला कार्यक्रम सम्पादित किया जायेगा।
Tags
बस्ती /बस्ती मण्डल