बस्ती।
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला ने शिक्षक प्रकोष्ठ के
जिला पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। सूर्यबक्स पाल डिग्री कालेज के
प्राचार्य डा. अजीत प्रताप सिंह जिला संयोजक बनाये गए है। जिला सह संयोजक
की जिम्मेदारी महिला पी.जी.कालेज के डा. रघुबर पांडेय व एपीएन पीजी कालेज
के डा. रोहित सिंह को के जिला सह संयोजक बनाया गया है।
जिला संयोजक डा. अजित प्रताप सिंह ने बताया कि हम सब पार्टी के
उम्मीदों पर खरा उतरने की हर सम्भव कोशिश करेंगे। जिला सह संयोजक डा. रघुबर
पांडेय ने मनोनयन पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि पूरे जनपद में शिक्षकों
को संगठित कर पार्टी से जोड़ा जाएगा। जिला सह संयोजक डा.रोहित सिंह ने कहा
कि पार्टी के विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा और सबका साथ सबका विकास
और सबका विश्वास के फार्मूले पर काम करूंगा।
शिक्षक प्रकोष्ठ गोरक्ष प्रान्त के सह संयोजक डा. संजय द्विवेदी ने
सभी मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई दी है। उन्होंने बताया कि 28 सितम्बर
2021 को प्रातः 10 को गोरखपुर क्लब में शिक्षक प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित
की गई हैं। बैठक में गोरखपुर क्षेत्र से सम्बंधित सभी 12 जिलों के जिला
संयोजक व सह संयोजकों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। बैठक में प्रदेश
अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
उक्त शिक्षक
प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के मनोनयन पर बस्ती सांसद हरीश द्विवेदी,
बेसिक शिक्षा मंत्री डा. सतीश द्विवेदी, विधायक दयाराम चौधरी, रवि सोनकर,
संजय जायसवाल, अजय सिंह, चन्द्र प्रकाश शुक्ल, डा.संजय द्विवेदी, राजेन्द्र
नाथ तिवारी, संजय चौधरी, डा. एस. पी.सिंह, डा. विनोद सिंह, डा. राजेन्द्र
बौद्ध, जितेंद्र शाही, राम भारत वर्मा, बब्बन पांडेय, डा. शिवेंद्र मोहन
पांडेय,महिला पी जी कॉलेज बस्ती की प्राचार्या डॉ सीमा सिंह,सूर्या
उपाध्याय,राम गोपाल गुप्ता, डॉ राजीव सिंह, डॉ परीक्षित सिंह, डॉ विष्णु
जायसवाल, सहित तमाम लोगों ने बधाई दी है।
Tags
बस्ती /बस्ती मण्डल