अखिल भारतीय प्रधान संघ के प्रदेश अध्यक्ष का हुआ स्वागत, संगठन के विस्तार व ग्राम प्रधानों की समस्याओं को लेकर हुई चर्चा

(जितेन्द्र पाठक) संत कबीर नगर। भारतीय प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष जगदीश चौधरी व  प्रदेश उपाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह के नेतृत्व में अखिल भारतीय प्रधान संघ के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत खलीलाबाद ब्लाक  सभागार में किया गया।  कार्यक्रम के दौरान संगठन के विस्तार व ग्राम प्रधानों की  समस्याओं को लेकर चर्चा हुई और मुख्यमंत्री को संबोधित 12 सूत्री मांगों को लेकर अखिल भारतीय प्रधान संघ के लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंच जिलाधिकारी को  ज्ञापन सौंप जल्द मामले को पूर्ण कराने की बात कही अखिल भारतीय संविधान संशोधन 73वें विधेयक के तहत उनके विषय व उनसे जुड़े अधिकार को कोष कार्य और पंचायत कर्मियों को सौंप कर केंद्रीयकरण कर आदर्श व्यवस्था करने की मांग की अखिल भारतीय प्रधान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने कहा  कि सरकार 73वां  संविधान विधेयक लागू करें  जिससे हमारे ग्राम प्रधानों को ग्राम सभा और ग्राम सरकार का अधिकार प्राप्त हो अगर हमारी मांगों को सरकार सुनती है तो हम सब साथ हैं अन्यथा आर-पार की लड़ाई  लड़ने को मजबूर होंगे।

और नया पुराने