प्रदेश सरकार द्वारा कोविड संक्रमण को नियंत्रण करने के लिए उठाये जा रहे हैं प्रभावी कदम

प्रदेश में ऑक्सीजन की आपूर्ति को और बेहतर करने के लिए स्थापित  किए जा रहे है 10 नए ऑक्सीजन प्लांट
लखनऊ
उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव ‘सूचना’ नवनीत सहगल ने बताया कि प्रदेश में कोविड संक्रमण को देखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा कोविड संक्रमण को नियंत्रण करने के लिए सभी व्यवस्थाए और अधिक की जा रही है। उन्होंने बताया कि कोविड प्रबंधन के संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरी प्रतिबद्धता के साथ टीम-11 के सदस्यों साथ वर्चुअल समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। मुख्यमंत्री  के निर्देश पर जनपदों में कोविड बेड बढ़ाने का कार्य में निरन्तर बढ़ोत्तरी की जा रही है। जनपदों में ऑक्सीजनयुक्त कोविड बेड बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में ऑक्सीजन की आपूर्ति को और बेहतर करने के लिए अलग-अलग स्थानों पर 10 नए ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जा रहे है। इस कार्य में डीआरडीओ का सहयोग मिल रहा है। इसके अलावा, भारत सरकार से भी प्रदेश में ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए अनुरोध किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए विभिन्न औद्योगिक संस्थानों को भी अस्पतालों में  ऑक्सीजन उपलब्ध करने के लिए कहा गया है।

श्री सहगल ने बताया कि किसी भी जीवन रक्षक औषधि तथा होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों के मेडिकल किट की दवाओं की कोई कमी न हो इसके लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग का कंट्रोल रूम निरन्तर कार्यशील रहते हुए रेमडेसिविर सहित विभिन्न औषधियों की उपलब्धता पर लगातार नजर की जा रही है। यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी दशा में यह सप्लाई चेन बाधित न होने पाए। स्वास्थ्य राज्य मंत्री औषधियों की उपलब्धता और आपूर्ति की पूरी चेन पर नजर रख रहे है। उन्होंने बताया कि आज साप्ताहिक बन्दी पर स्वच्छता, सैनिटाइजेशन और फाॅगिंग के विशेष अभियान युद्धस्तर पर संचालित किया जा रहा है। इस अभियान में ग्रामीण और शहरी इलाकों में स्वच्छता, सैनिटाइजेशन और फाॅगिंग की प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

बताया कि प्रदेश में कोविड संक्रमण को नियंत्रित करने हेतु सभी जनपदों में क्वारन्टीन सेंटर का सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जा रहा है। प्रदेश के बाहर से आने वाले लोग लक्षणयुक्त होने पर घर में 14 दिन तथा बिना लक्षणयुक्त वाले लोगों को 7 दिन घर में ही व्यतीत करना है। इसके अलावा यदि प्रदेश के बाहर से आने वाले व्यक्ति की कोविड टेस्ट रिपोर्ट पांजीटिव आने पर उसे आवश्यक अनुसार अस्पताल में या होम आइसोलेशन में रखा जायेगा। क्वारन्टीन सेंटर में लोगों के ठहरने तथा भोजन आदि की समुचित व्यवस्था की जा रही है। प्रदेश में 45 वर्ष से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन चल रहा है। इसमें पात्र व्यक्ति अपना वैक्सीनेशन वश्य करवाये।


और नया पुराने