पशुपालको से ली जाने वाली लेवी 31 मार्च 2022 तक माफ

 बस्ती। पशुओं की चिकित्सा के लिये पशुपालको से ली जाने वाली लेवी 31 मार्च 2022 तक माफ कर दिया गया है। उक्त जानकारी जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने दिया है। उन्होने बताया कि बड़े पशु से रू0 5 तथा छोटे पशु से रू0 2 प्रतिपशु लेवी ली जाती है। जिलाधिकारी ने बताया कि दैवी आपदा के दृष्टिगत बाढ प्रबन्धन के अन्तर्गत पशुपालको को राहत पहॅुचाने के उद्देश्य से इसे माफ कर दिया गया है।

और नया पुराने