यूपी सरकार का बड़ा फैसला : अब प्रदेश मे 3 दिन रहेगा लॉकडाउन

बस्ती। यूपी सरकार ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने साप्ताहिक लाकडाउन की समय सीमा बढ़ा दी है। प्रदेश में अब शुक्रवार रात 8 बजे से मंगलवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन लगाया जायेगा।
पहले लाकडाउन की अवधि शनिवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक थी। योगी सरकार ने कोरोना संक्रमण की बढ़ती संख्या को देखते हुए साप्ताहिक लॉकडाउन में एक दिन का इजाफा कर दिया है। अब शुक्रवार रात 8 बजे से मंगलवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन लगाया जायेगा।
इस दौरान स्वच्छता, सैनिटाइजेशन तथा फॉगिंग का कार्य पूरी सक्रियता से करने के निर्देश दिये गये हैं। साप्ताहिक बन्दी में इमरजेंसी और आवश्यक सेवाओं, टीकाकरण कार्यक्रम तथा औद्योगिक गतिविधियों को छोड़कर, शेष गतिविधियां प्रतिबंधित रहेगी।

और नया पुराने