प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पं0 राजन मिश्र का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

नयी दिल्ली। प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पं0 राजन मिश्र का रविवार को दिल्ली के एक अस्पताल में  निधन हो गया। उन्हें कोविड संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह 70 वर्ष के थे।  इस सम्बन्ध में जानकारी उनके भतीजे अमित ने देते हुए बताया कि मिश्र को रविवार को दोपहर में पहली बार और शाम के समय दूसरी बार दिल का दौरा पड़ा।
पीएम मोदी ने पं0 राजन मिश्र के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अपने ट्विट में लिखा कि ‘‘शास्त्रीय गायन की दुनिया में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले पंडित राजन मिश्र जी के निधन से अत्यंत दुख पहुंचा है। बनारस घराने से जुड़े मिश्र जी का जाना कला और संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं।’’
पं0 राजन मिश्र पद्म भूषण से सम्मानित किये गये थे। वह खयाल गायकी में अपने भाई साजन मिश्र के साथ अग्रणी गायकों में शामिल थे। दोनों भाई बनारस घराने से संबंध रखते हैं।

और नया पुराने