दिल्ली विकास मॉडल को उत्तर प्रदेश में भी लागू करेगी आम आदमी पार्टी - रमेश चंद्र यादव, जिलाध्यक्ष

विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर ली है चुनौती - राम प्रकाश तिवारी, जिला प्रभारी
जितेन्द्र पाठक
संत कबीर नगर
उत्तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव लड़ने की औपचारिक घोषणा के साथ ही आम आदमी पार्टी, संत कबीर नगर इसकी तैयारियों में जुट गयी है। ज़िले के समस्त पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओ ने इस घोषणा के लिए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को तहे दिल से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के लिए प्रतिबद्धता जाहिर की।
प्रेस कॉन्फ्रेंस
में जिलाध्यक्ष, रमेश चंद्र यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब तक जितनी भी पार्टियां आई उन्होंने सिर्फ जाति-धर्म के नाम पर ही चुनाव लड़ा है पर अब ये तस्वीर आम आदमी पार्टी के मैदान में उतरने के बाद बदलेगी। अब उत्तर प्रदेश में भी बिजली-पानी, शिक्षा-स्वास्थ्य, रोजगार आदि मुद्दों पर बात होगी। आम आदमी पार्टी जिसके दिल्ली विकास मॉडल को दुनिया ने सराहा है हम वही मॉडल उत्तर प्रदेश में भी लागू करेंगे।
इसी क्रम में जिला महासचिव आलोक श्रीवास्तव ने कहा
कि ख़ुशी हो रही है ये देख कर कि सिर्फ हमारी चुनावी रण में उतरने के एलान से ही आदित्यनाथ सरकार के मंत्री स्कूल और हॉस्पिटल जैसे मुद्दों पर बात करने लगे है।उन्होंने कहा कि दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आदित्यनाथ सरकार के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के सरकारी स्कूल के मुद्दे पर बहस की चुनौती को सहर्ष स्वीकार कर लिया है। वह आगामी २२ दिसंबर 2020 को लखनऊ आ रहे है। हम सिद्धार्थ नाथ सिंह जी से अनुरोध करते है की अपनी सुविधानुसार बहस का समय और स्थान निर्धारित कर बता दे। इस मामले में खुली बहस से अब उनको इससे पीछे नहीं हटना चाहिए।
महिला जिलाध्यक्ष प्रतिमा यादव ने कहा
कि पार्टी प्रदेश की जनता को भरोसा दिलाती है कि उत्तर प्रदेश में भी महिला सुरक्षा के साथ-साथ वो सभी सुविधाएं मिलेंगी जो दिल्ली की जनता को मिलती है। मुफ्त बिजली, ,पानी , शिक्षा , चिकित्सा और २४ घंटे बिजली, मोहल्ला क्लिनिक, चमचमाते सरकारी स्कूल, महिला सुरक्षा के लिए चप्पे चप्पे पर कैमरा और रोजगार जैसे तमाम बुनियांदी सुविधाओं पर उत्तर प्रदेश की जनता का भी हक़ है।
इस प्रेस कांफ्रेंस में मुख्य रूप से मंडल कार्यकारी संरक्षक व पूर्व जिलाध्यक्ष सौम्येन्द्र प्रताप श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव, जिला महासचिव आलोक श्रीवास्तव, महिला जिलाध्यक्ष प्रतिमा यादव, ज्योति मिश्र, ख़लीलाबाद अध्यक्ष अर्जुन कुमार, धनघटा अध्यक्ष राम निवास मौर्य, मेहदवाल अध्यक्ष तीरथ अग्रहरि उपस्थित रहें।

और नया पुराने