सदर विधायक जय चौबे ने प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह का किया भव्य स्वागत

- सदर विधायक जय चौबे अपने समर्थकों के साथ प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह  का गोरखपुर जाते समय निजी होटल पर किया भव्य स्वागत
(जितेन्द्र पाठक) संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश के प्रभारी राधा मोहन सिंह रविवार को गोरखपुर एक कार्यक्रम में जा रहे थे। संत कबीर नगर जिले के एक निजी होटल पर खलीलाबाद के भाजपा विधायक जय चौबे ने अपने समर्थकों के साथ प्रदेश प्रभारी का जोरदार स्वागत किया। कुछ राजनीतिक चर्चा की हुई। सदर विधायक के इस जोरदार स्वागत से प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह  गदगद दिखे। उन्होंने सदर विधायक को आगामी चुनाव के लिए आशीर्वाद भी दिया।
आज गोरखपुर जाते समय उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह  का संत कबीर नगर जिले के एक निजी होटल पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान सदर विधायक जय चौबे ने अपने समर्थकों के साथ प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह  को फूल माला पहनाते हुए जोरदार स्वागत किया। प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह  ने सदर विधायक जय चौबे से कई मुद्दों पर विस्तृत चर्चा भी किया। उसके बाद राधा मोहन सिंह  का काफिला गोरखपुर के लिए रवाना हो गया। सदर विधायक जय चौबे के जोरदार स्वागत से प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह गदगद दिखे।

और नया पुराने