नगर पालिका अध्यक्ष के सार्थक प्रयास से शुरू हुआ वर्षों से जर्जर पड़ी सड़क का निर्माण कार्य

नगर पालिका अध्यक्ष ने पूजा अर्चना कराकर सड़क का निर्माण कार्य कराया शुरू
संतकबीरनगर। खलीलाबाद नगर पालिका के त्रिपाठी मार्केट की सड़क जो वर्षो खराब पड़ी थी, लेकिन इस पर किसी की नजर नहीं पड़ रही थी। मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष ने श्याम सुन्दर वर्मा ने पूजन - अर्चन के साथ विधि विधान से शुभारंभ किया। खलीलाबाद शहर के मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली सड़क जो बैंक चौराहे होते हुए रेलवे स्टेशन जाता है। यह सड़क जनप्रतिनिधियों के उपेक्षा का शिकार रही है। अब इस सड़क का निर्माण कार्य
नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा के सार्थक प्रयास से शुरू हो गया है। इसके साथ ही नाली का भी निर्माण किया जाएगा।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव , जिला महामंत्री विवेकानंद वर्मा, सभासद राजेश वर्मा, विनोद जायसवाल, सुनील प्रजापति, इंद्रजीत यादव, वीरेन्द्र यादव, रुद्रनाथ मिश्रा, पंकज मिश्रा, कवलजीत सिंह काके, धनश्याम दास गुप्ता, किरन प्रजापति, श्रीमान आनंद, अश्वनी चौरसिया, सिद्ध भटनागर, अनूप चौरसिया समेत नगर पालिका के लिपिक गोरख यादव, पंकज कुमार आदि उपस्थित रहे।

और नया पुराने