दिव्या मित्तल, जिलाधिकारी संतकबीरनगर
(जितेन्द्र पाठक) संतकबीरनगर। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों से सम्बन्धित बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुयी। बैठक में आबकारी विभाग, स्टाम्प एवं शुल्क पंजीयन, ए.आर.टी.ओ., नलकूप विभाग, खनन, स्थानीय निकाय आदि विभागों में राजस्व वसूली की गहन समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में और तेजी लाये जाने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिये गये। इस सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की समस्या के निस्तारण के लिये सम्बन्धित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर समस्याओं का तत्काल निदान कराने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिये गये।
जिलाधिकारी द्वारा न्यायालयों में लम्बित रिटों में प्रतिशपथ-पत्र दाखिल किये जाने सम्बन्धी प्रकरण एवं समस्त विभागों में आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों को तत्काल निस्तारित कराने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी द्वारा न्यायालयों में लम्बित रिटों में प्रतिशपथ-पत्र दाखिल किये जाने सम्बन्धी प्रकरण एवं समस्त विभागों में आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों को तत्काल निस्तारित कराने के निर्देश दिये।
Tags
बस्ती /बस्ती मण्डल