हत्या में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, काफी दिनो से पुलिस कर रही थी तलाश

जितेन्द्र पाठक
संतकबीर नगर। पुलिस अधीक्षक डा० कौस्तुभ के निर्देशन मेँ चलाये जा रहे वांछित अभियुक्त/वारंटियो की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में थाना महुली पुलिस द्वारा  मु०अ०सं० 658/ 2011 धारा 302/376 भा०द०वि० थाना महुली से सम्बन्धित वारंटी रामभवन पुत्र रामशंकर ग्राम केवटहिया थाना महुली जनपद सन्तकबीर नगर को गिरफ़्तार किया गया।  
विदित हो कि उक्त वारंटी द्वारा वर्ष 2011 में महिला के साथ बलात्कार करने के पश्चात उसकी हत्या कर दिया था एवं ज़मानत से छूटने के बाद से न्यायालय में हाज़िर नहीं हो रहा था। काफ़ी दिनो से पुलिस उक्त अभियुक्त की तलाश कर रही थी। गिरफ्तार वारंटी को माननीय न्यायालय ए०एस०जे०/पास्को कोर्ट  खलीलाबाद रवाना किया गया।
और नया पुराने