- मोटर दुर्घटना प्रतिकर के रूप में 9148476 रूपये की धनराशि अधिनिर्णित की गयी
- विभिन्न तहसील न्यायालयों द्वारा आयोजित लोक अदालत में 887 मामलों का किया गया निस्तारण
जितेन्द्र पाठक
संतकबीरनगर। जनपद एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महफूल अली की अध्यक्षता में दीवानी न्यायालया परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। जनपद न्यायाधीश ने मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर लोक अदालत का शुभारम्भ किया। लोक अदालत में कुल 5815 लगाये गये थे जिनमें से 4208 मामलों का निस्तारण किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सत्य प्रकाश आर्य ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत दीवानी न्यायालय के अलावा जनपद के तीनों तहसीलों खलीलाबाद, मेंहदावल और धनघटा में भी आयोजित हुई। राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न बैंको द्वारा शिविर लगाए गए, जिनमें 286 मामलों का निपटारा करते हुए 20693530 रूपये का समाधान हुआ।
जिला विधिक सेवा प्राधिरण के सचिव सत्य प्रकाश आर्य ने बताया कि दीवानी न्यायालय में 1606 में 787 मामलों का निस्तारण हुआ। न्यायालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश के की कोर्ट में 20 में से 1 मामलें का निस्तारण हुआ। परिवार न्यायालय की कोर्ट में 31 मुकदमों में 7 का निस्तारण किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में 822 मुकदमों में से 451 मामलों का निस्तारण करते हुए 197640 अर्थदण्ड वसूला गया। सिविल जज सीनियर डिविजन/ए0सी0जे0एम0 कोर्ट में 22 मामलों का निस्तारण करते हुए 1000 रूपये का अर्थदण्ड वसूला गया। अतिक्ति सिविल जज सीनियर डिविजन की कोर्ट में 176 मुकदमों में से 176 मुकदमों का निस्तारण करते हुए 34820 रूपये का अर्थदण्ड वसूला गया। सिविल जज सिनियर डिविजन एफ0टी0सी0 के न्यायालय में 110 मुकदमों में से 76 मामलों का निस्तारण करते हुए 4200 का अर्थ दण्ड वसूला गया। सिविल जज जूनियर डिविजन/न्यायिक मजिस्ट्रेट के कोर्ट में 61 मामलां का निस्तारण करते हुए 5620 रूपये का अर्थदण्ड वसूला गया। इस अवसर पर समस्त न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों, बैंक के कर्मचारियों समेत तमाम वादकारीगण उपस्थित रहे।

Tags
बस्ती /बस्ती मण्डल