बस्ती के लाल संजय श्रीवास्तव के निर्देशन में बनी फिल्म 'कसम पैदा करनें वाली की - 2' यूपी में हुई रिलीज

- बिहार और झारखण्ड में ओपनिंग में फिल्म को जबरदस्त सफलता दिलाई
- विलेन के रूप में अलग रूप में नजर आ रहें हैं देव सिंह
- यश कुमार का एक्शन और रोमांस दर्शकों का दिल जीतने में रहा कामयाब\

बस्ती। भोजपुरी सिनेमा के जाने माने निर्देशक और बस्ती जनपद के लाल संजय श्रीवास्तव के निर्देशन में बनीं भोजपुरी फिल्म 'कसम पैदा करने वाली
की-2'  ने बिहार और झारखंड में सफलता के झंडे गाड़ने के बाद उत्तर प्रदेश में भी रिलीज के पहले दिन ही सफलता के झंडे गाड़ दिए।  शुक्रवार को  क्रिसमस के अवसर पर इस फिल्म को  बनारस के आनंद मंदिर और गोरखपुर के यूनाइटेड सिनेमा हॉल में रिलीज किया गया।
इस मौके पर फिल्म निर्देशक संजय श्रीवास्तव नें कहा कि उनके निर्देशन में बनीं इस फिल्म को कुछ दिनों पहले बिहार और झारखण्ड में एक साथ रिलीज किया गया था जिसकी जबरदस्त ओपनिंग नें फिल्म को जबरदस्त सफलता दिलाई है और  इस फिल्म को दर्शकों नें खूब प्यार दिया।
इस फिल्म को उत्तर प्रदेश में रिलीज किये जानें के बाद सिनेमाहाल में दर्शकों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी. जो फिल्म के अच्छे होने का संकेत है। उन्होंने बताया की इस फिल्म की कहानी एकदम अलग हट कर है. फिल्म में अभिनेता यश कुमार को जबरदस्त एक्शन करते हुए देखा जा सकता है वहीँ अंजना सिंह के साथ वह इश्क फरमाते हुए एक अलग ही लुक में नजर आ रहें हैं । फिल्म में मुख्य विलेन की भूमिका में देव सिंह बेहद ही खतरनाक लुक में दर्शकों पर अलग छाप छोड़ रहें हैं। देव सिंह नें अभी तक का सबसे अलग रोल किया है।
इस फिल्म में  यश कुमार, अंजना सिंह, आकांक्षा दुबे, देव सिंह, राधे कुमार, विनोद मिश्रा, महेश आचार्य, जया पांडेय, अरुण सिंह काका, राजीव सिंह, श्रवण तिवारी, सुधा झा, मनोज मोहनी, नौशाद, मिंटू कुमार  मुख्य भूमिका में नजर आ रहें हैं। फिल्म का  निर्देशन  संजय श्रीवास्तव  नें किया है, संगीत  मुन्ना दुबे का है। इस फिल्म में  गीत राजेश मिश्रा,प्यारे लाल यादव, मुन्ना दुबे व प्रकाश बारूद  नें लिखें हैं।  गानों को अपनी आवाज दी है यश कुमार, खुश्बू जैन, मोहन राठोड, जतिंदर सिंह, प्रियंका सिंह, अल्का झा, इंदु सोनाली ने। फिल्म का  कथा यश कुमार, वीरू ठाकुर का पटकथा व संवाद वीरू ठाकुर का है।   छायांकन - जहांगीर सैय्यद नें किया है और  कोरियोग्राफर  प्रवीण सेलार का  और मारधाड़  प्रदीप खडका  का है। निर्माता  यश कुमार एंटरटेनमेंट हैं।
और नया पुराने