बस्ती। धान खरीद वर्ष 2020-21 में अब तक 15685 किसानों से 90641.56 मीट्रिक टन धान खरीद की गई है। उक्त जानकारी जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने दिया है। उन्होंने बताया कि यह वार्षिक लक्ष्य 95000 मीट्रिक टन के सापेक्ष 95.41 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019-20 में इसी अवधि में मात्र 7207 किसानों से 53313.85 मीट्रिक टन धान खरीद की गई थी, जो वार्षिक लक्ष्य 74100 के सापेक्ष मात्र 71.95 प्रतिशत था। उन्होंने बताया कि इस वर्ष खाद्य विभाग ने सर्वाधिक 7971 किसानों से 50,000 लक्ष्य के सापेक्ष 45488 मीट्रिक टन धान खरीदा है। पीसीएफ ने 5440 किसानो से 32273 मीट्रिक टन धान खरीदा है। यूपी पीसीयू ने 1882 किसानों से 11263 मीट्रिक टन धान खरीदा है। भारतीय खाद्य निगम ने 209 किसानों से 1023 मीट्रिक टन धान खरीदा है। कृषि उत्पादन मंडी समिति ने 183 किसानों से 592 मीट्रिक टन धान खरीदा है।
उन्होंने बताया कि धान खरीद आगामी 28 फरवरी तक की जाएगी। वर्तमान में जिले में कुल 94 क्रय केंद्र संचालित हैं। यहां पर धान बेचने पर किसान को रुपया 1868 प्रति कुंतल प्राप्त होगा, जो आरटीजीएस के माध्यम से उनके खाते में 72 घंटे के भीतर भेजा जाएगा। उन्होने बताया कि धान खरीद में आने वाले किसी समस्या के समाधान के लिए टोल फ्री नम्बर 1800-1800-150 पर तथा तहसील के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी से सम्पर्क कर सकते है। उन्होने बताया कि जनपद के किसान अपनी समस्या के समाधान हेतु कंट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर 05542-245725 एंव व्हाट्सएप नम्बर 7839565077 पर प्रातः 09.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक सम्पर्क कर सकते है।
डिप्टी आरएमओ गोरखनाथ ने बताया कि पंजीकरण कराने के बाद किसान अपना धान मानक के अनुरूप अपने नजदीकी क्रय केन्द्र पर बेचने के लिए ले जाए।

Tags
बस्ती /बस्ती मण्डल