राजस्व ग्रामों में निर्विवाद उत्तराधिकार को खतौनियों में दर्ज कराये जाने हेतु 15 फरवरी तक संचालित होगा विशेष अभियान – जिलाधिकारी

बस्ती। जनपद के समस्त राजस्व ग्रामों में निर्विवाद उत्तराधिकार को खतौनियों में दर्ज कराये जाने हेतु विशेष अभियान आगामी 15 फरवरी 2021 तक संचालित होगा। उक्त जानकारी जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने दी है। उन्होने बताया कि 30 दिसम्बर तक राजस्व ग्रामों में प्रचार-प्रसार तथा खतौनियों का पढा जाना एवं लेखपाल द्वारा वरासत हेतु प्रार्थना पत्र प्राप्त कर उन्हें आनलाइन भरा जायेंगा। उन्होने बताया कि आगामी 31 दिसम्बर से 15 जनवरी 2021 तक लेखपाल द्वारा आनलाइन जाॅच प्रक्रिया के अनुसार कार्यवाही किया जायेंगा तथा 16 जनवरी से 31 जनवरी 2021 तक राजस्व निरीक्षक जाॅच एवं आदेश पारित करने की प्रक्रिया के अनुसार कार्यवाही एवं राजस्व निरीक्षक के नामानतरण आदेश को आर-6 में दर्ज करने के पश्चात खतौनी की प्रविष्टियों को भूलेख साफ्टवेयर में अद्यावधिक फीड किया जायेंगा।
उन्होने बताया कि आगामी 01 फरवरी से 07 फरवरी 2021 तक प्रत्येक लेखपाल, राजस्व निरीक्षक, तहसीलदार तथा उप जिलाधिकारी से प्रमाण पत्र प्राप्त किया जायेंगा कि उनके क्षेत्र के अन्तर्गत निर्विवाद उत्तराधिकार का कोई भी प्रकरण दर्ज होने के लिए अवशेष नही है। दिनाॅक 08 फरवरी से 15 फरवरी 2021 तक जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा रैन्डम चेकिंग किया जायेंगा। उल्लेखनीय है कि राजस्व अभिलेख खतौनी में अंकित खातेदारों की मृत्यु के उपरान्त उनके वारिसो का अंकन राजस्व अभिलेखों में समयान्तर्गत कराया जाना एक जनहित कार्य है। ऐसा न होने से न केवल विधिक उत्तराधिकारी अपने अधिकार से वंचित रह जाते है अपितु अनावश्यक विवाद भी उत्पन्न होते है तथा न्यायालयों पर भी अनावश्यक रूप से बोझ बढता है। यदि समयान्तर्गत वरासत की कार्यवाही कर दी जाती है तो मृतक के विधिक वारिसों को उनका अधिकार समय से प्राप्त हो जाता है तथा ऐसे असामाजिक तत्व जो भूमि हड़पने में माहिर है का भी मनोबल टूटता है।
और नया पुराने