महिला थाने की इंस्पेक्टर डॉ0 शालिनी सिंह बनी गरीबों का सहारा, दर्जनों गरीबों में वितरित किया कंबल

- मदद पाकर खिल उठे गरीबों के चेहरे
जितेन्द्र पाठक
संतकबीरनगर। वैसे तो आपने पुलिस विभाग के कई कारनामे को सुना और देखा होगा जिसकी चर्चा लोग रोज करते हैं लेकिन पुलिस विभाग निरंतर अपनी ड्यूटी का निर्वहन करते हुए लोगों की मदद करते हमेशा नजर आते हैं। आज पुलिस विभाग का मानवीय चेहरा उस समय उजागर हुआ जब महिला थाने
की इंस्पेक्टर लेडी सिंघम के नाम से मशहूर डॉक्टर शालिनी सिंह ने  सबसे नीचे तबके पत्थर कट्टू के मोहल्लों में पहुंच कर दर्जनों गरीबों में कंबल वितरण करते हुए उनका कुशल क्षेम जाना। पुलिस विभाग से मदद पाकर जहां गरीबों के चेहरे खुशी से खिल उठे वही पुलिस की इस पहल की लोगों ने जमकर सराहना की। चाहे ठंडी का मौसम हो या फिर तपती हुई गर्मी का महिला थाने के इंस्पेक्टर लेडी सिंघम डॉक्टर डॉ शालिनी सिंह लगातार अपनी सैलरी से कुछ ना कुछ गरीबों में खर्च करती नजर आती हैं। कड़कड़ाती हुई ठंड में महिला थाने के इंस्पेक्टर डॉक्टर शालिनी  सिंह आज गरीबों का सहारा बनी कंबल वितरण करते हुए जहां ठंड में डॉक्टर शालनी सिंह ने गरीबों को राहत दिया वही पुलिस विभाग से मदद पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे।

और नया पुराने