-गोरखपुर जिले में डॉ0 शालिनी सिंह का हुआ सम्मान
-रामायण में सीता की किरदार निभाने वाली दीपिका ने डॉ0 शालिनी को दिया सम्मान
(जितेन्द्र पाठक)
संतकबीरनगर। अपने बेहतर कार्य को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाली लेडी सिंघम के नाम से मशहूर महिला थाने के इंस्पेक्टर डॉ0 शालिनी सिंह को रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया जिसके बाद बधाइयों का ताता लगा रहा। आपको बता दें कि लगातार महिला सशक्तिकरण अभियान, नारी सुरक्षा अभियान और मिशन शक्ति अभियान को बेहतर ढंग से निभाने के लिए महिला थाने के इंस्पेक्टर डॉ0 शालिनी सिंह को रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान किसी और के हाथों नहीं बल्कि रामायण में सीता की किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया ने अपने हाथों से देकर सम्मानित किया। गोरखपुर में आयोजित इस सम्मान समारोह में डॉ0 शालिनी सिंह को आमंत्रित किया गया था जिसके बाद यह सम्मान दिया गया। रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार से नवाजे जाने के बाद डॉ0 शालिनी सिंह को लोगों का आभार जताया। लोगों का कहना कि जिस तरीके से महिला थाने का चार्ज लेने के बाद डॉ0 शालिनी सिंह बेहतर तरीके से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही है शायद उसी का यह फल मिला है।

Tags
बस्ती /बस्ती मण्डल