नगरपालिका चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा ने सभी को दी होली की शुभकामनाएं

संतकबीरनगर। देशभर में मंगलवार को रंगों का त्योहार होली बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दिन हर कोई एक दूसरे को रंगों से सराबोर करने के साथ ही 'बुरा न मानो होली है' का संदेश देगा। आपसी भाई चारे के प्रेम के प्रतीक होली पर्व की पूर्व संध्या पर संतकबीरनगर जिले के नगरपालिका परिषद खलीलाबाद अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा ने एरिया क्षेत्र के तमाम जगहों पर होलिका दहन के लिए पर्याप्त लकड़ियों की व्यवस्था कराते हुए नगर क्षेत्र के सभी निवासियों सहित सभी नगरपालिका के सदस्यों, कर्मियों सहित पूरे जिले के निवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

श्री वर्मा ने सभी को होली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगों का यह त्योहार भारतीय संस्कृति के विविध रंगों को एकजुट करता है। उन्होंने कहा, 'वसंत के आगमन के प्रतीक यह पर्व सभी के लिए आशा, प्रसन्नता और कामनाओं की पूर्ति का अग्रदूत है। रंगों का यह त्योहार एकता के इंद्रधनुष में भारतीय संस्कृति के विविध रंगों का समुच्चय है। उन्होंने कहा कि इस दिन हमें जरूरतमंदों और वंचितों में खुशियां फैलाने का काम करना चाहिए। यह त्योहार सभी लोगों के बीच भाईचारा और सौहार्द को मजबूत करता है। इस दौरान सभासद,टीएन गुप्ता रविन्द्र यादव,पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष पीयूष सिंह,युवा नेता अस्वनी चौरसिया, पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष रामचंद्र चौरसिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


और नया पुराने