बस्ती। कलवारी थाने पर तैनात उपनिरीक्षक रणधीर सिंह का दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह चार माह पहले परशुरामपुर थाने से टांसफर होकर आये थे। उपनिरीक्षक रणधीर सिंह कैंसर से पीड़ित थे उनका इलाज दिल्ली में चल रहा था। रणधीर सिंह जिगिनिया उर्फ शाहपुर थाना बेलघाट जिला गोरखपुर के रहने वाले 1990 में सिपाही के पद भर्ती हुए थे। 2016 में पदोन्नति पाकर उपनिरीक्षक बने थे। 2015 से जिले मे तैनात थे। एक माह स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण दिल्ली में इलाज चल रहा था। हालत बिगड़ने के शनिवार को मौत हो गई।
Tags
बस्ती /बस्ती मण्डल