जन समस्याओं को लेकर संघर्ष तेज करेगी सपा- महेन्द्रनाथ यादव

15 मार्च से साईकिल यात्रा निकालकर आम जनता से सीधा संवाद बनायेंगी सपा
 बस्ती । समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुये सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर आगामी 22 मार्च को तहसील स्तर के जन समस्याओं के सवाल को लेकर सभी चारों तहसील मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जायेगा। 23 मार्च को सभी 5 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ कार्यकर्ता 15 किलोमीटर तक समाजवादी जन जागरण साईकिल यात्रा निकाली जायेगी। सपा जिलाध्यक्ष स्वयं जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में 15 मार्च से 15 अप्रैल तक साईकिल यात्रा निकालकर रात्रि विश्राम करते हुये कार्यकर्ताओं और आम जनता से सीधा  संवाद बनायेंगे। बैठक में गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन चुनाव की रणनीति पर विचार किया गया। पूर्व विधायक रामललित चौधरी, सुमन सिंह, शकील अहमद, गुलाम गौस, सूर्यमणि यादव, अरविन्द यादव, मो. सलीम, मो. उमर, यदुराम यादव, राजेन्द्र चौधरी आदि ने सांगठनिक मजबूती के लिये महत्वपूर्ण सुझाव दिये। संचालन फूलचन्द श्रीवास्तव ने किया।
सपा की मासिक बैठक में पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, जितेन्द्र कुमार उर्फ नन्दू    चौधरी, राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, दूधराम, कृष्णचन्द्र सिंह,  के साथ ही चन्द्रभूषण मिश्र, अतुल चौधरी, विजय विक्रम आर्य, विपिन शुक्ल, अली अहमद, रविन्द्र यादव, महन्थ यादव, राजेन्द्र यादव, जावेद पिण्डारी, सज्जू, मोईन, साहिर, पिन्टू शुक्ल, अरविन्द सोनकर, मोनू यदुवंश, जितेन्द्र यादव, सन्तोष तिवारी, फूलचन्द तिवारी, रजवन्त यादव, याकूब खां, जीत बहादुर सिंह, रामभवन यादव, कौशल कुमार चौहान,  अभिषेक उपाध्याय, संत कुमार पटेल, राम  अधार चौधरी, गुलाब सोनकर, वीरेन्द्र चौधरी, आर.डी. निषाद, एस.पी. चौधरी, वृजेन्द्र जायसवाल, अब्दुल जव्वार खां, अनवर हुसेन शाह, परमात्मा यादव, अशोक यादव, कोईल यादव, अमित गौड़, मैनुन्निशां, राजेश चौधरी, तूफानी यादव, जर्सी यादव, शिव प्रसाद यादव, धर्मराज यादव, संतराम आर्य, सन्तोष आर्य, राम उजागिर गौतम, अमर अग्रहरि, राम कृपाल यादव, वृजेन्द्र जायसवाल इन्द्रसेन यादव के साथ ही सपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीवान चन्द चौधरी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुये उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।


और नया पुराने