राजभवन में मनाई गयी पूर्व विधायक राजा लक्ष्मेश्वर सिंह की 16 वीं पुण्य तिथि

बस्ती। पूर्व विधायक राजा लक्ष्मेश्वर सिंह की 16 वीं पुण्य तिथि राजभवन में मनाई गयी। रानी आशिमा सिंह ने पूर्व विधायक के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर राजभवन में गरीबों का भोजन और वस्त्र आदि दान किये गये। राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये जिलाध्यक्ष राधेश्याम चौधरी ने कहा कि राजा लक्ष्मेश्वर सिंह पहले किसान थे, राजा और विधायक बाद में। बस्ती के प्रति उनकी सहानुभित रहती थी, जरूरमंदों के लिये वे हमेशा ख्ड़े रहते थे। आज उनके सुपुत्र राजा ऐश्वर्यराज सिंह उनकी सोच और मंशा को बखूबी आगे बढ़ा रहे हैं। उनके स्वभाव और सोच का अनुसरण कर राजा ऐश्वर्य उन्हे सच्ची श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश चौधरी, राय अंकुरम श्रीवास्तव, सुजीत कुमार शुक्ला, शिवकुमार गौतम, फजलुर्रहमान, प्रदीप सिंह, मनोज सिंह, श्रीराम मौर्या, साइमन फारूकी, उदयभान यादव, राजेश सिंह एडवोकेट, बब्बू खान, गूदर सोनकर, बजरंगी निषाद, गुड्डू खान, कमल सोनकर आदि शामिल थे।



और नया पुराने