पूर्व मंत्री रामप्रसाद चौधरी सहित प्रमुख नेताओं ने थामा सपा का दामन

बस्ती/लखनऊ। पूर्वांचल के बहुजन समाज पार्टी के कद्दावर नेता एवं पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी सहित जिले के कई प्रमुख बसपा नेताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली है। लखनऊ सपा प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में ये सभी नेता ने समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। इनमें रामप्रसाद चौधरी के साथ पूर्व सांसद अरविंद कुमार चौधरी, पूर्व विधायक दूधराम, पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार, पूर्व विधायक राजेन्द्र चौधरी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लता देवी, पूर्व विधायक मऊ उमेश पाण्डेय, पूर्व विधायक मुजफ्फरनगर अनिल कुमार, पूर्व प्रत्याशी कानपुर राम प्रसाद पासी समेत दर्जनों नेता सपा में शामिल हुए हैं। बसपा से सपा में शामिल हुए  राम प्रसाद चौधरी ने पार्टी मुख्यालय पर अपने संबोधन में कहा कि नेताजी की बदौलत पार्लियामेंट में पहुँचा था। 1982 -83 में 27 वर्ष की उम्र में पहली बार टिकट दिया 1989 में लोक सभा का सदस्य चुना गया था। गुमराह हो गया था अब अंतिम सांस तक संघर्ष लाल टोपी के लिए करूँगा। उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश की हालत बदतर हो गयी है मौजूदा सरकार ने किसानों नौजवानो और कर्मचारियों  से जो वादा किया था वो पूरा नही किया। सरकार ने कोई काम नही किया। कहा कि किसान औने पौने दाम में धान बेच रहा है, किसानों की आमदनी दोगुना करना का वादा खोखला साबित हुआ है। 



और नया पुराने