नये वर्ष के शुभ अवसर पर नपा अध्यक्ष ने शहर की महिलाओं को दी नयी सौगात

नगर पालिका अध्यक्ष  ने महिला पिंक शौचालय तथा शहर मे जगह-जगह कूड़ा पात्र लगने का किया उद्घाटन


शहर के प्रत्येक वार्डो में सड़क तथा नालियों का युद्व स्तर पर मिर्माण कराया जाएगा- पुष्कर मिश्र


बस्ती। नये वर्ष के शुभ अवसर पर शहर की महिलाओं को नयी सौगात देते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रूपम मिश्रा ने राजकीय इण्टर कॉलेज के निकट महिला पिंक शौचालय तथा शहर मे जगह-जगह कूड़ा पात्र लगने का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि श्रीमती ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत अभियान मिशन के तहत शहर को स्वच्छ रखने के लिए किए जा रहे प्रयासों में महिला पिंक शौचालय की व्यवस्था उपलब्ध नहीं थी जिससे शहर में आने वाली महिलाओं को तमाम प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। शहर में सभी प्रकार की जरूरते पूरी हो उसको लेकर नगर पालिका प्रशासन सक्रिय है। और उन्होंने शहर वासियों से आग्रह किया कि कूड़े को रोड पर न फेके उसे कूड़े पात्र में डाले जिससे अपने शहर को साफ-सुथरा रखने में आप लोगों की मदद मिल सके।  इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एव न0 पा0 अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्कर मिश्र ने कहा कि पिंक शौचालय का उद्घाटन स्वच्छ भारत मिशन का संदेश देगा शहर में इसकी सख्त जरूरत थी जो पूरा हुआ। भाजपा की सरकार महिलाओं की सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर चरणबद्व तरीके से दृढ संकल्पित है और आने वाले समय में ऐसे ही कई जगहों पर इसकी व्यवस्था की जाएगी। आगे उन्होंने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्डो में सड़क तथा नालियों का युद्व स्तर पर मिर्माण कराया जाएगा तथा शहर वासियों के मनोरंजन की दृष्टि से तमाम पार्क भी उपलब्ध कराये जायेगें।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से सहायक अभियन्ता घनश्याम चित्रगुप्त, अवर अभियन्ता अशेक सिंह, जलकल अभियन्ता योगेन्द्र नाथ त्रिपाठी, तथा सभासदगण माया देवी, सतीष चन्द्र'नन्हू', विपिन राय, सोनू पाण्डेय, सुभाष श्रीवास्तव, मो0 सिद्वीक, मो0 कमरूलहुदा, आषीष शुक्ला, सचिन शुक्ला, जगदीप श्रीवास्तव, ताड़क जायसवाल, तथा न0 पा0 कर्मचारी पेशकार राजकुमार लाल श्रीवास्तव, सचिदानन्द सिंह, विपुल शुक्ला, गिरीश सिंह, घनश्याम शुक्ला, शुभम यादव, अजय तिवारी, मो0 दानिस, संतोष शुक्ल, पप्पू भईया, संजय उपाध्याय, लवकुश चौबे, देवदत्त पाठक, के0बी0 लाल, रणजीत सिंह, चिन्टू मिश्रा, उपेन्दर पाण्डेय, श्रवण श्रीवास्तव, महेन्दर शंकर, गोपाल चौरसिया, रामू पाठक, जतिन गौंड, बबलू श्रीवास्तव, सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।



और नया पुराने