सिलेण्डर लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे कांग्रेसी, लगाये भाजपा सरकार विरोधी नारे
भाजपा की जन विरोधी नीतियों से देश की जनता में आक्रोश -अंकुर वर्मा
भाजपा से देश की जनता का मोह भंग हो चुका है -अम्बिका सिंह
बस्ती । रेल किराया, घरेलू गैस के मूल्यों में वृद्धि, उत्तर प्रदेश में बस किराया, बिजली दरों में वृद्धि, बस्ती में कानून व्यवस्था की दयनीय होती स्थिति, बैंक लूट, एटीएम चोरी सहित 5 सूत्रीय मांगों को लेकर कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा के नेतृत्व में सिर पर घरेलू सिलेण्डर लेकर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को सम्बोधित 5 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन को सौंपते हुये कांग्रेस नेताओं ने समस्याओं के निस्तारण की मांग किया। मूल्य वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन से पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि जिस समय देश की जनता नव वर्ष की खुशियां मना रही थी केन्द्र और उत्तर प्रदेश की सरकार ने आम जनता पर मंहगाई थोप दिया। रेल किराये में अभूतपूर्व वृद्धि के साथ ही घरेलू सिलेण्डर, बिजली, बस का किराया बढा दिया गया। भारतीय जनता पार्टी के जन विरोधी नीतियों से देश की जनता में आक्रोश है। कहा कि भाजपा सरकार चंद बड़े व्यापारियों को लाभ पहुंचाने की नीयत से फैसले ले रही है। अच्छे दिनों के सपनों दिखाकर भाजपा ने नौजवान, किसान, व्यापारी सभी वर्गो के साथ छल कर रही है। देश की जनता आने वाले दिनों में भाजपा को सिरे से नकार देगी।
पूर्व विधायक अम्बिका सिंह ने कहा कि भाजपा से देश की जनता का मोह भंग हो चुका है। इस सरकार में सभी वर्ग त्रस्त हैं। देश पुनः कांग्रेस सरकार की प्रतीक्षा कर रहा है। भाजपा लोगों के दिलों में भय पैदा करने के साथ ही साम्प्रदायिक नफरत, घृणा की राजनीति कर रही है। कांग्रेस में ही प्रदेश, देश का भविष्य सुरक्षित हैं। मूल्य वृद्धि के विरोध में आयोजित कांग्रेस के धरना प्रदर्शन में देवेन्द्र श्रीवास्तव, विश्वनाथ चौधरी, प्रेमशंकर द्विवेदी, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ज्ञानू, बाबूराम सिंह, सचिन शुक्ल, सुरेन्द्र मिश्र, नर्वदेश्वर शुक्ल, सुरेन्द्र मिश्र, आदित्य त्रिपाठी, विपिन राय, संदीप श्रीवास्तव, शेर मोहम्मद, डा. वाहिद सिद्दीकी, अलीम अख्तर, दुर्गेश त्रिपाठी, अनिल भारती, पवन अग्रहरि, गिरजेश पाल, पंकज कुमार गौतम, प्रमोद द्विवेदी, सोमनाथ पाण्डेय, जावेद निजामी, शीतला शुक्ल, रविन्द्र सिंह 'राजन' ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, पवन वर्मा, पंकज कुमार गौतम, रामगणेश पाण्डेय, रमेश सिंह, नीलम विश्वकर्मा, राधा, गुड्डू सोनकर, धर्मेन्द्र वर्मा, विक्रम चौहान, रंजीत चौहान, मोहम्मद सलीम, रमेश उपाध्याय, गोविन्द चौधरी, लवकुश गुप्ता, अर्जुन कन्नौजिया, धर्मेन्द्र पाण्डेय, गोविन्द चौधरी के साथ ही अनेक कांग्रेस पदाधिकारी, सदस्य शामिल रहे।