बस्ती। जनपद में महिला उत्पीड़न की घटनाएं कम हुई हैं। महिलाएं भयमुक्त होकर अपनी आवाज उठाए। उक्त बातें महिला उत्पीड़न/जनसुनवाई करते हुए राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती इन्द्रवास सिंह ने कहीं। उन्होंने स्थानीय सर्किट हाउस के सभाकक्ष में उत्पीड़न के शिकायतों की सुनवाई करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा को लेकर काफी सतर्क है। महिला सुरक्षा के लिए परिवार परामर्श केन्द्र महिला हेल्प लाइन, 181, 1090, एन्टी रोमियो टीम, महिला पीआरबी, जनपद में कार्य कर रही है। महिलाओे की शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक निस्तारित किया जा रहा हैै।
जनसुनवाई कार्यक्रम में अतीकुननिशा, माला सिंह तथा राजेश्वरी चतुर्वेदी ने अपनी शिकायतों को प्रस्तुत किया। प्राप्त शिकायतों को मैडम ने सम्बन्धित थानाध्यक्षों का आवश्यक कार्यवाही हेतु अग्रसारित कर दिया। सीओ सदर गिरीश कुमार सिंह ने कहा कि शिकायतों की जानकारी होने पर तत्काल एक्शन लिया जाता है। महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों। महिला थाना प्रभारी शीला यादव ने कहा कि उत्पीड़न की शिकार महिला का शिकायत दर्ज करने के साथ ही निस्तारण का हर संभव प्रयास किया जाता है। जिला प्रोबेशन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि शासन की तरफ से वन स्टाॅफ सेन्टर भी जिले में बनना है जिसमें पीड़ित महिला को ठहरने की सुविधा मिलेगी। सेन्टर शीघ्र ही बन जायेगा।
महिला जनसुनवाई के दौरान संरक्षण अधिकारी बीना सिंह, 181 टीम की शिल्पा श्रीवास्तव, रिचा पाण्डेय, बीना सिंह, शिवेन्द्र प्रताप सिंह, सीओ कलवारी एवं पीड़ित महिलाएं उपस्थित रहीं।
Tags
बस्ती /बस्ती मण्डल