कायस्थ वाहिनी अन्तर्राष्ट्रीय के बस्ती मण्डल पदाधिकारियों को दिलाया गया शपथ

भगवान चित्रगुप्त का भी यही संदेश- पद से अधिक महत्व निष्ठा और लगन से दायित्वों का निर्वहन  : अजय कुमार श्रीवास्तव



बस्ती।  धर्मशाला रोड स्थित चित्रगुप्त मंदिर में कायस्थ वाहिनी अन्तर्राष्ट्रीय के बस्ती मण्डल पदाधिकारियों को प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाया। मुकेश श्रीवास्तव मण्डल अध्यक्ष, दुर्गेन्द्र बहादुर श्रीवास्तव महासचिव, विपुल आनन्द श्रीवास्तव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुधीर श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, उमेश श्रीवास्तव संगठन सचिव, जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव उप सचिव, प्रशान्त श्रीवास्तव सचिव, शिशिर श्रीवास्तव संयुक्त सचिव, संदीप श्रीवास्तव ‘सांई’ ने सदस्य पद का शपथ लिया। शपथ दिलाने के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि सामाजिक कार्यो के लिये धैर्य, आलोचना का सुनने का साहस और गरीबों के मदद का भाव होना चाहिये। भगवान चित्रगुप्त का भी यही संदेश है। पद से अधिक महत्व निष्ठा और लगन से दायित्वों का निर्वहन करना है। मुख्य अतिथि वाहिनी प्रमुख पंकज भैय्या ने कहा कि कायस्थ वाहिनी अन्तर्राष्ट्रीय का जिस सद्भावना के साथ विस्तार हो रहा है, यह सुखद संकेत है। वाहिनी की ओर से अति शीघ्र जनहित से जुड़े कार्यक्रम संचालित किये जायेंगे। जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि वाहिनी द्वारा प्रति माह महाआरती के साथ ही अनेक सामाजिक कार्य करने के साथ ही कुप्रथाओं के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। शपथ ग्रहण अवसर पर मुख्य रूप से सत्येन्द्रनाथ मतवाला, अजीत श्रीवास्तव, डब्बू श्रीवास्तव, नीतेश श्रीवास्तव, विवेक, आशीष, रत्नम, मनीष, आलोक, अम्बर, ऋतिकेश, शुभम, अमन, आनन्द, अखिल के साथ ही वाहिनी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं विशिष्ट जन शामिल रहे।


 


और नया पुराने