बस्ती। समाजवादी पार्टी की बैठक पूर्व मंत्री रामकरन आर्य के विकास भवन स्थित आवास पर जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण की समीक्षा के साथ ही आगामी 22 जनवरी को प्रखर समाजवादी जनेश्वर मिश्र की पुण्य तिथि और 24 जनवरी को कर्पुरी ठाकुर के जयन्ती अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूप रेखा पर विचार किया गया।बैठक को सम्बोधित करते हुये महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों के मतदाताओं की समीक्षा कर लें जिससे मतदान के दिन आने वाली समस्याओं की स्थिति पैदा न हो। बीएलओ से मिलकर मतदाता सूची के स्थिति की स्वयं समीक्षा कर लें, यदि कोई असुविधा हो तो पार्टी कार्यालय पर सम्पर्क करें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठनात्मक मजबूती में जुट जाय और 2022 के चुनाव की अभी से तैयारियों में जुट जाने के साथ ही स्थानीय स्तर पर लोगों की समस्याओं का समाधान कराया जायेगा।
सपा की मासिक बैठक में रामललित चौधरी, सुमन सिंह, चन्द्रभूषण मिश्र, विजय विक्रम आर्य, अली अहमद, रविन्द्र यादव, सिद्धेश सिन्हा, ललई यादव, मौलाना इलियास, राम प्रकाश चौधरी, जमील अहमद, अरविन्द यादव, यदुराम यादव, सुरेन्द्र सिंह ‘छोटे’ मो. सलीम, अरविन्द सोनकर, चन्द्रिका यादव, राजेन्द्र चौधरी, गंगराम यादव आदि ने साईकिल रैली निकाले जाने, नुक्कड़ सभा किये जाने का सुझाव दिया। इस पर सहमति बनी की योजनाबद्ध ढंग से इसका क्रियान्वयन कराया जायेगा। संचालन फूलचन्द्र श्रीवास्तव ने किया। बैठक में मुख्य रूप से समीर कुमार चौधरी, महादेव यादव, हृदयराम यादव, इन्द्रसेन यादव, मो. हासिम, मो. स्वालेह, अब्दुल मोईन, नन्दू प्रजापति, आमिश खान, सालिकराम गौड़, हरीराम गौड़, मोनू यदुवंश, अमर अग्रहरि, सुरेश यादव, निजामुद्दीन, गोपाल यादव, जेन्टुल मैन, रामचन्दर यादव, डा. आर.डी. गोस्वामी, कक्कू शुक्ल, प्रमोद उपाध्याय, गीता श्रीवास्तव, रजवन्त यादव, जितेन्द्र यादव, मुरलीधर पाण्डेय, मो. हासिम, रामकिशुन चौधरी, राम सिंह यादव, राजेश यादव के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।