पिछड़े, अति पिछड़ों को पार्टी से जोड़ने का अभियान चला रही है कांग्रेस
बस्ती। कांग्रेस पिछड़ो, गरीबों, वंचितों को एकजुट कर प्रियंका गांधी के नेतृत्व में 2022 का चुनाव जीत के लिये लडेगी। पार्टी से सत्ता से वनवास का समय समाप्त होने वाला है। प्रदेश की जनता साम्प्रदायिक घृणा, नफरत फैलाने वाली भाजपा और क्षेत्रीय दलों के षड़यंत्रों से ऊब चुकी है। यह विचार पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय सचिव राजाराम पाल ने व्यक्त किया। वे शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर ओवीसी, पिछड़ों को कांग्रेस से जोड़ने पर केन्द्रित मण्डलीय सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। सम्मेलन में बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीर के पदाधिकारियों, नागरिकों ने हिस्सा लिया।
राजाराम पाल ने कहा कि पिछले दो दशक से उत्तर प्रदेश में सत्ता से बाहर रही कांग्रेस पिछड़े, अति पिछड़ों को पार्टी से जोड़ने का अभियान चला रही है। खोये जनाधार को हासिल करने के लिये 18 मण्डलों में अति पिछड़ा वर्ग अधिकार यात्रा जारी है। प्रदेश सचिव देवेन्द्र निषाद, पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, कमला साहनी आदि ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस की ओर विश्वास भरे निगाह से देख रही है। ऐसे में कांग्रेस जनों को गांव-गांव पार्टी की नीति लेकर पहुंचने के साथ ही उन्हें कांग्रेस से जोड़ने की जिम्मेदारी निभानी होंगे।
सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुये जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता का भाजपा से मोह भंग हो चुका है। हमें सभी वर्ग, समाज के लोगों में चेतना विकसित कर अपने सांगठनिक ढांचे को मजबूत करना होगा। मण्डलीय सम्मेलन को सिद्धार्थनगर जिलाध्यक्ष काजी सुहेल, संतकबीर नगर के जिलाध्यक्ष प्रवीन पाण्डेय आदि ने सम्बोधित किया।
पिछड़ा वर्ग के मण्डलीय सम्मेलन में मुख्य रूप से विश्वनाथ चौधरी, रामधीरज चौधरी, इश्तिखार अहमद, अलीम खान, संजय पाण्डेय, संदीप श्रीवास्तव, गायत्री गुप्ता, मो. युसुफ उर्फ कल्लन, दुर्गेश त्रिपाठी, रविन्द्र चौधरी, गनेश चौधरी, सचिन शुक्ल, विपिन यादव, शकुन्तला देवी, नीलम विश्वकर्मा, जावेद निजामी, अनिल कुमार भारती, राम सजीवन चौधरी, केशवराव पाल, राममूर्ति पाल, रामकरन पाल, अमर सिंह पाल, मूलचन्द पाल, सुशील श्रीवास्तव, मोहित कटियार, देवमणि पाल, लाल बहादुर पाल, रामपाल, पवन वर्मा, शिव प्रसाद चौधरी, अतीउल्ला सिद्दीकी, डा. किताबुल्लाह के साथ ही पार्टी के अनेक लोग शामिल रहे।