बस्ती । जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर सोमवार को प्रदेश महासचिव राहुल राय और युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मनीष चौधरी, मण्डल प्रभारी मुरली मनोहर ने पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद बनाते हुये संगठन की मजबूती पर जोर दिया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अंकुर वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक को सम्बोधित करते हुये प्रदेश महासचिव राहुल राय ने कहा कि कांग्रेस को ग्राम पंचायत स्तर पर मजबूत करना होगा।युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मनीष चौधरी ने कहा कि यूथ कांग्रेस की मजबूती बहुत आवश्यक है। संगठन की मजबूती से ही कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 2022 के लक्ष्य को हासिल कर सकेगी। मण्डल प्रभारी मुरली मनोहर ने कहा कि तहसील, ब्लाक और ग्राम पंचायत स्तर पर सांगठनिक मजबूती आवश्यक है। कांग्रेस अध्यक्ष अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि संगठन को प्रभावी बनाने के लिये अनेक कदम उठाये जा रहे हैं और बड़ी संख्या में लोगों ने दूसरे दलों को छोड़ कांग्रेस की सदस्यता हासिल किया है।
बैठक में प्रेमशंकर द्विवेदी, आदित्य त्रिपाठी, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ कौशल त्रिपाठी, राम गोपाल सिंह आदि ने महत्वपूर्ण सुझाव दिये। बैठक में मुख्य रूप से सचिन शुक्ल, विश्वनाथ चौधरी, दुर्गेश त्रिपाठी, शीतला शुक्ल, अनिल भारती, सोमनाथ पाण्डेय, अलीम अख्तर, रामधीरज चौधरी, आलोक तिवारी, रंजना सिंह, नीलम विश्वकर्मा, कंचन विश्वकर्मा, जावेद निजामी, लालजीत पहलवान, पिन्टू मिश्रा, अरूण त्रिपाठी, जगदीश शर्मा, नफीस अहमद, लवकुश गुप्ता, ज्ञान प्रकाश पाण्डेय के साथ ही युवा कांग्रेस के पंकज द्विवेदी, रूपेश पाण्डेय, अताउल्ला खां, मो. युनीस, अमन दूबे, पंकज गौतम, रविन्द्र चौधरी, विक्रम चौहान, रंजीत चौहान, अर्जुन कन्नौजिया, इन्द्रपाल सिंह, राहुल चौधरी, विजय पाण्डेय, शिवाकान्त, सत्येन्द्र मिश्र, सूरज गुप्ता, करमबीर बाबा, शरद कुमार पाण्डेय, दीपक आर्य, विवेक चौधरी, जाहिर खान, पंकज गौतम, नवीन चौधरी, एनएसयूआई के संजय पाण्डेय, अंकुर कसौधन, सुधीर यादव, पवन अग्रहरि, अमित मिश्र, राजन त्रिपाठी, शोभित श्रीवास्तव, हरीश यादव, शुभम गौड़, संजय पाण्डेय आदि शामिल रहे।
Tags
बस्ती /बस्ती मण्डल