19 जनवरी को सीएए के समर्थन में रैली, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भरेंगे हुंकार
बस्ती। भाजपा के जिला व मण्डल पदाधिकारीयो की बैठक बुधवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में 19 जनवरी को सीएए के समर्थन में होने वाली रैली को सफल बनाने पर चर्चा की गई। शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। बैठक में कार्यक्रम के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गईं। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से रैली में सभी 26 मण्डलो से नागरिकों को लाने का आह्वान किया। 17 जनवरी को सभी मंडलों में बैठक की योजना बनी। जिसके लिए प्रमुख लोगो को जिम्मेदारिया दी गई। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री सहजा नन्द राय ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर भाजपा की क्षेत्रीय रैली 19 जनवरी को गोरखपुर महाराणा प्रताप इंटर कालेज के मैदान में व्यापक रैली का आयोजन होगा। जिसमे मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस रैली में हुंकार भरेंगे। उन्होंने कहा कि सीएए पर भ्रम फैलाने की विपक्ष की कोशिशें नाकाम हो चुकी हैं। आंदोलन के नाम पर हिंसा और दंगा फैलाने की कोशिशों को जनता ने नकार दिया है। उन्हों ने दावा किया कि गोरखपुर की रैली ऐतिहासिक होगी। इसमें भाजपा संगठन की दृष्टि से गोरखपुर क्षेत्र के सभी जिलों के कार्यकर्ता और आम लोग भाग लेंगे।
जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने कहा कि सभी मण्डल अध्यक्ष अपने अपने मण्डल में इस रैली को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में लोगों को ले जाएंगे। राजेंद्र नाथ तिवारी, यशकांत सिंह, राम सिंगार ओझा, कुंवर ध्रुव नारायण सिंह, विवेकानन्द मिश्र, राम चरन चौधरी, भानु प्रकाश मिश्र, अमृत कुमार वर्मा, सुरेन्द्र सिंह, चतुर्गुन राजभर, गजेन्द्र सिंह, कुन्दन वर्मा, रवि सिंह, चंद्रभान गुप्ता, आशा सिंह, राम उग्रह जायसवाल, विजय कुमार राजू, अभय पाल, अश्वनी उपाध्याय, अरविन्द पाल, गजेन्द्र तिवारी, मनमोहन श्रीवास्तवकाजू, अमरेश पाण्डेय, महेश सोनकर, वरुण पाण्डेय, सुनील पाण्डेय, रघुनाथ सिंह, ओम प्रकाश तिवारी, अशोक गुप्ता, सतेन्द्र सिंह भोलू, सुनील कुमार त्रिपाठी, बजरंग बिहारी पाण्डेय, संतोष गुप्ता, विजय कुमार गुप्ता, रविन्द्र प्रसाद पाण्डेय, मोहन लाल मोदनवाल, राजेंद्र राजभर, बलराम सिंह राहुल, अरविन्द कुमार चौरसिया, राम नेवास गिरी, विजय नारायण तिवारी, राकेश उपाध्याय, अतुल यादव, कामेंद्र चौहान, अजय पाण्डेय, दिलीप भट्ट, धर्मेन्द्र जायसवाल, नन्द किशोर शाहू, परमानन्द सिंह, प्रेम प्रकाश चौधरी, अखिलेश शुक्ल, विवेकानन्द शुक्ल, मनोज पासवान सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।