बस्ती जनपद के मूल निवासी जेपी सिंह को उत्तर प्रदेश शासन ने प्रमुख सचिव न्याय नियुक्त किया

बस्ती। बस्ती जनपद के दुबौलिया ब्लाक अन्तर्गत ग्राम ऊँंजी के मूल निवासी श्री जेपी सिंह को उत्तर प्रदेश शासन ने प्रमुख सचिव न्याय नियुक्त किया है। श्री सिंह इसके पहले प्रमुख सचिव संसदीय कार्य के पद पर तैनात थे। वह कई जनपदों में न्यायाधीश भी रह चुके हैं। श्री सिंह की इस उपलब्धि की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव ऊँंजी समेत पूरे जनपद में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। श्री सिंह के पारिवारिक सदस्य बलवंत सिंह के 10 कंपनी बाग स्थित कैम्प कार्यालय पर मिष्ठान वितरण के साथ खुशी का इजहार किया गया। बलवंत सिंह ने कहा कि जेपी सिंह एक निष्ठावान एवं ईमानदार अधिकारी हैं। उत्तर प्रदेश शासन में उन्हें प्रमुख सचिव न्याय बनाए जाने से जनपद का गौरव और बढ़ा है। वह नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।  प्रसन्नता व्यक्त करने वालों में दिनेश पाल, कमल सेन, विनय प्रताप सिंह मधुरेंद्र सिंह राजेश शंकर मिश्र राजू कश्यप, अनुराग पाल सहित तमाम लोग शामिल रहे।


और नया पुराने