बस्ती। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने आई.जी.आर.एस. एवं सी.एम. हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए जनपद मुख्यालय स्तर पर ई-गवर्नेंस सेल (आई.टी. एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग उत्तर प्रदेश) में 5 जनपद स्तरीय अधिकारी श्रम प्रवर्तन अधिकारी ,भूमि संरक्षण अधिकारी ,जिला प्रशिक्षण अधिकारी, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी ,उपायुक्त (उद्योग) की दिवस वार ड्यूटी लगाई गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रत्येक माह आई.जी.आर.एस. एवं सी.एम. हेल्पलाइन की समीक्षा की जाती है। प्रायः अधिकारियों द्वारा बिना स्थलीय निरीक्षण भ्रामक आख्या का प्रेषण किया जाता है, जो कदापि उचित नहीं है।
उन्होंने बताया कि मुख्यालय स्तर से आम जनमानस की उचित शिकायतों के लिए क्रास चेक हेतु टीम का गठन किया गया है। संबंधित पांचो दिवस अधिकारी एवं ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर फीडबैक पर आने वाली शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की स्थिति की रिपोर्ट अपर जिलाधिकारी के समक्ष प्रत्येक सप्ताह रखेंगे। फीडबैक पर शिकायतों की गुणवत्ता में सुधार संबंधित विभागों द्वारा किया जाना अनिवार्य होगा।
जिलाधिकारी द्वारा आई.जी.आर.एस. एवं सी.एम. हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित विभागों व अधिकारी को चेतावनी दी गयी है कि भविष्य में डिफाल्टर प्रकरणो के साथ ही साथ प्रकरण की गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराएं। शिकायतों का निस्तारण समय से शासन की मंशानुसार गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित करें ,अन्यथा भविष्य में ऐसे विभागाध्यक्ष कर्मचारियों के खिलाफ समुचित विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस प्रकार का प्रयोग जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन द्वारा जनपद बस्ती में आई.जी.आर.एस. एवं सी.एम. हेल्पलाइन मे प्रथम बार किया गया है। जिससे प्रकरणों में की गई कार्यवाही की गुणवत्ता में निश्चित रूप से सही दिशा में प्रभाव पड़ेगा।
Tags
बस्ती /बस्ती मण्डल