आदर्श कोटेदार एवं उपभोक्ता वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक

जिला पदाधिकारियों का चयन-  विनोद अध्यक्ष, सुरेन्द्र यादव महामंत्री बने
बस्ती। आदर्श कोटेदार एवं उपभोक्ता वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक बुधवार को प्रेस क्लब में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष दीपनरायन राय की देख रेख में जिला पदाधिकारियों का चयन हुआ जिसमें सर्व सम्मत से विनोद भाई दूसरी बार जिलाध्यक्ष घोषित किये गये। इसी क्रम में शिवशंकर मिश्र, सत्यदेव पाण्डेय, हरिनारायण सिंह, कृष्ण कुमार शर्मा  उपाध्यक्ष, सुरेन्द्र यादव महामंत्री, रामनाथ मिश्र संगठन मंत्री, जितेन्द्र कुमार सिंह प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी, अनवर हुसेन, लवकुश सिंह, मोहम्मद करीम उर्फ दीपू, बसन्त चौधरी मंत्री, पारसनाथ सिंह, राजनाथ शुक्ल, अंकित कुमार, चन्द्र प्रकाश उपाध्याय जिला सचिव, अमरनाथ यादव जिला संगठन सचिव, पृथ्वीराज चौधरी कोषाध्यक्ष, कमलेश सिंह सह सचिव घोषित किये गये।
एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपनरायन राय ने कोटेदारों का आवाहन किया कि वे अपनी एकजुटता बनाये रखें तभी समस्याओं का हल निकल सकेगा। 



और नया पुराने