बस्ती। माता-पिता, भाई बहन सहित परिवार के सभी सदस्यों का सेवा भाव से आदर करना ही सुन्दर काण्ड का मुख्य उद्देश्य है। यह बातें गुरुवार को रणवीर इंटरनेशनल स्कूल धन्सा (रुधौली) में आयोजित सुन्दर काण्ड पाठ में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कही। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को सच्चा सेवक बताते हुए कहा की द्वापर में .ष्ण जी ने सुदामा का पैर धोया था और कलयुग में नरेंद्र मोदी ने कुम्भ में सफाई कर्मियो का पैर धुल कर सेवा भाव का एक मिशाल पेश किया था। श्री सिंह ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि कश्मीर से धारा 370 हटा कर बेहतरीन कार्य किया जिसे हटाने के लिए पूर्व की सरकारो में हिम्मत नहीं थी। नागरिक संशोधन बिल पास होने के बाद देश में विपक्षी पार्टियो द्वारा लोंगो को भ्रमित कर माहौल को बिगाड़ना ठीक नहीं है। इस कानून से किसी को डरने की आवश्यकता नहीं है। जो देश का नागरिक है उन पर आंच नहीं आने पाएगी।
अध्यक्षीय सम्बोधन में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद् के मुखिया स्वामी नरेंद्र गिरी ने प्रत्येक नागरिक से आज से ही नशा त्यागने और सभी बंधु बांधुत्व का आदर सम्मान करने की सीख दी। इससे पुर्व विद्यालय की छात्राओ ने मुख्य अतिथि के स्वागत में गीत प्रस्तुत कर उनका आदर किया। विद्यालय के प्रबंधक शैलेन्द्र सिंह ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। संचालन प्रदेश भाजपा आईटी सेल के संयोजक एवं प्रदेश प्रवक्ता संजय राय ने किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन व पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा भी पहुच कर व्यवस्था की जानकारी ली। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का पहली बार बस्ती जनपद में आगमन पर रणवीर फाउंडेशन एवं भाजपा के लोंगो ने जोरदार स्वागत कर ऐतिहासिक बना दिया। इस तरह का स्वागत कम ही देखने को मिलता है। जो चर्चा का विषय बन गया है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल, डा0 धर्मेन्द्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र शुक्ला, विधायक डुमरियागंज राघवेंद्र प्रताप सिंह, यशकान्त, पवन कसौधन, अज्जु हिन्दुस्तानी, इंद्रवास सिंह, अभय पाल, पुष्कर आदित्य सिंह, विजय तिवारी, धर्मेन्द्र सिंह, मानवेन्द्र द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं विद्यालय स्टाफ मौजूद रहे।