संगीत के क्षेत्र में सविता ने बढाया बस्ती का मान

बस्ती। बस्ती जनपद की सविता पाण्डेय ने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के 101 वें दीक्षान्त समारोह में संगीत एवं मंच कला संकाय की मास्टर ऑफ परफार्मिंग वोकल 2019 की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद का मान बढाया है। वे प्रदीप चन्द्र पाण्डेय की सुपुत्री हैं। इसके साथ ही उन्हें स्व. पंडित आंेकारनाथ ठाकुर कैश प्राइज से भी सम्मानित किया गया। इसका श्रेय वे अपने माता, पिता, गुरूजनों को देते हुये भविष्य में संगीत को बढावा देने, शोध के साथ ही प्रोफेसर बनना चाहती है। सविता पाण्डेय को मिली इस सफलता पर जनपद के अनेक संगीत से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है। 



और नया पुराने